दरभंगा 04 अप्रैल, बिहार में दरभंगा के महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज में आगामी 19 से 21 अप्रैल तक पर्यावरण के मुद्दे पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य की अध्यक्षता में आज यहां विभागीय शिक्षकों की बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) संपोषित इस तीन दिवसीय संगोष्ठी के आयोजन काे लेकर चर्चा की गयी । इस संगोष्ठी का विषय ‘एपलिकेशन ऑफ ग्रीन केमिस्ट्री इन दी रिमीडियेशन ऑफ इन्वायरमेंट’ होगा।
महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रेम मोहन मिश्र ने बताया कि तीन दिवसीय संगोष्ठी में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों के विद्धान हिस्सा लेगें। इसके अलावा शोध छात्रों द्वारा मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुति भी की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें