जारी रहेगी पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने की कवायद : वेंकैया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अप्रैल 2016

जारी रहेगी पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने की कवायद : वेंकैया

efforts-to-improve-relations-with-pakistan-will-continue-venkaiah
नयी दिल्ली, 05 अप्रैल, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि पठानकोट हमले और कश्मीर में सीमा पार से लगातार जारी घुसपैठ के बावजूद भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश जारी रखेगा। श्री नायडू ने पाकिस्तानी मीडिया में आ रही उन खबरों पर, जिनमें कहा गया है कि पठानकोट हमले की जांच करने गए पाकिस्तानी दल ने इस आतंकवादी हमले को भारत का ड्रामा बताया है, आज यहां कहा कि असलियत क्या है सबको पता है। पाकिस्तान का तो ड्रामा करने का इतिहास रहा है। वह आतंकवाद का जनक, प्रशिक्षक और संरक्षक सब है लेकिन फिर भी भारत उसके साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश सिर्फ इसलिए कर रहा है क्योंकि दोनों मुल्कों की जनता ऐसा चाहती है। भारत एक लोकतंत्र है। एेसे में जन आंकांक्षाआें का पूरा सम्मान करते हुए पड़ोसी देश के साथ शांति वार्ता जारी रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्री नायडू ने कहा कि पाकिस्तान इसे लेकर कितना गंभीर है यह एक अलग मसला है लेकिन जहां तक भारत का सवाल है वह इस बारे में पूरी तरह गंभीर है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आज के उस बयान पर कि पाकिस्तानी जांच दल को भारत बुलाकर भारतीय जनता पार्टी ने देश के पीठ में छुरा घोंपा है, श्री नायडू ने कहा कि कौन क्या कहता है वह उस पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा ‘‘पाकिस्तान सरकार की ओर से आधिकारिक बयान आने दीजिए तब देखेंगे।’’ शहरी विकास मंत्री ने देश में सभी चुनाव एक साथ कराये जाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसा सिर्फ खर्च बचाने की नीयत से ही सही नहीं होगा बल्कि इससे देश के विकास पर समय और ध्यान केन्द्रित करने का मौका भी मिलेगा। वस्तु एवं सेवा कर विधेयक के बारे में उन्हाेंने कहा कि सरकार को पूरा भरोसा है कि संसद के अगले सत्र में यह विधेयक पारित हो जाएगा। इसमें सभी दलों का सहयोग लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: