पाकिस्तानी जांच दल के भारत आने पर मोदी देश से माफी मांगे : केजरीवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अप्रैल 2016

पाकिस्तानी जांच दल के भारत आने पर मोदी देश से माफी मांगे : केजरीवाल

modi-should-aplologine-to-nation-for-arriving-pak-lnvestigeve-teem-in-india
नयी दिल्ली, 05 अप्रैल, पठानकोट के वायुसैनिक अड्डे पर इस वर्ष जनवरी में हुये आतंकी हमले की जाँच के लिये पाकिस्तानी संयुक्त जांंच दल (जेआईटी) को अनुमति दिये जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि “ भारत माता ” के साथ धोखा हुआ है और इसके लिये प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिये । श्री केजरीवाल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री ने पाक के सामने घुटने टेक दिये और मोदी सरकार की विदेश नीति फेल हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने देश के साथ धोखा किया है । सरकार को यह बताना चाहिये कि किस मजबूरी के तहत पाकिस्तान से जांच दल को भारत आने दिया गया । हमला करने वालों से ही सरकार ने जांच करवाई । इससे पहले ट्वीट कर श्री केजरीवाल ने कहा था कि एक तरफ केन्द्र , “ भारत माता की जय” की बात करता है तो दूसरी तरफ आईएसआई को देश में आने दिया जाता है। 

श्री केजरीवाल ने ट्वीट में श्री मोदी पर हमला करते हुए पूछा,“सर मोदी जी ने आईएसआई को बुलाकर भारत माता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है, पता नहीं मोदी जी और नवाज शरीफ में क्या डील हुई है।” मुख्यमंत्री ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा, “मुंह में राम बगल में छुरी। भाजपा - आरएसएस वाले मुंह से भारत माता की जय बोलते है और आईएसआई को बुलाकर भारत माता की पीठ पर छुरा भोंक देते है। बेहद शर्म की बात है पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के सामने इस तरह भारत को बेइज्जत किया है।” गौरतलब है कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादी हमले की जांच के लिए जेआईटी पाँच दिन के दौरे पर भारत आई थी और शुक्रवार को लौटी थी। इस जनवरी में इस हमले से संबंधित सभी साक्ष्य उसके सामने रखे गये थे। जेआईटी ने जाँच के दौरान गुरदासपुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक सलविंदर सिंह समेत 13 गवाहों से पूछताछ की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: