रियाद, 03 मार्च, सऊदी अरब की यात्रा के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल बिन अहमद अल-जुबैर तथा स्वास्थ्य मंत्री खालिद अल-फालिह के बीच ऊर्जा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर विशेष बातचीत हुई। विदेश मंत्री श्री जुबैर ने श्री मोदी से उनके स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम से पहले ही मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है। श्री जुबैर तथा श्री मोदी के बीच इससे पहले पिछले माह नयी दिल्ली में मुलाकात हुई थी। श्री जुबैर ने भारत को पर्याप्त मात्रा में ईंधन की आपूर्ति का आश्वासन दिया है और कहा है कि सरकारी क्षेत्र की तेल सऊदी कंपनी आरामको के लिए भारत प्राथमिकता में है। इसी तरह से स्वास्थ्य मंत्री श्री फलिह ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच आज हुई बैठक के दौरान स्वास्थ्य और ऊर्जा प्रमुख एजेंडा रहा है।
इससे पहले श्री मोदी ने भारत में चिकित्सा पर्यटन की संभावनाओं पर शीर्ष अधिकारी के एक दल के साथ बातचीत में कहा कि भारत में चिकित्सा उपकरणों के निर्माण में निवेश की जबरदस्त संभावना है। इस दौरान श्री मोदी ने सऊदी अरब के व्यापारियों से भी मुलाकात की और उनसे अपनी विशेषज्ञता तथा तकनीक का विशेषकर सौर ऊर्जा उपकरण निर्माण क्षेत्र में भारत में निवेश करके सहयोग देने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे, रक्षा तथा साइबर सुरक्षा क्षेत्र में भी भारत में निवेश के लिए लोगों का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें