रक्षा सौदों में बिचौलियों के दिन गए : पर्रिकर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

रक्षा सौदों में बिचौलियों के दिन गए : पर्रिकर

gone-the-days-of-middlemen-in-defense-deals-parrikar
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार के कार्यकाल के दौरान रक्षा सौदों में बिचौलिये शामिल रहते थे लेकिन मोदी सरकार ने इसमें कमीशन की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। श्री पर्रिकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बिचौलियों को हटाकर इसके जरिए कमीशन पर खर्च की जाने वाली भारी राशि को बचाने की कोशिश की है। उनका कहना था कि बिचौलियों के खातों में जाने वाली भारी राशि को बचाकर मोदी सरकार ने सरकारी खजाने को बढ़ाने का काम किया है। 

रक्षा मंत्री ने अंग्रेजी पत्रिका ‘द वीक’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि मोदी सरकार ने बिचौलिया व्यवस्था को ही खत्म कर दिया है। रक्षा सौदों में बिचौलियों को मिलने वाले भारी कमीशन का दौर अब समाप्त हो गया है। इसकी वजह से राजकोष को बहुत लाभ हुआ है। पैसे की बचत के तरीकों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कई तरह से पैसे की बचत की जा सकती है और इन सब पक्षों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन विकल्पों पर विचार किया जा रहा है उनके जरिए 20 प्रतिशत तक की राशि की बचत की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: