भारत और पाकिस्तान अपने परमाणु अस्त्रों में कमी लायें : ओबामा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 अप्रैल 2016

भारत और पाकिस्तान अपने परमाणु अस्त्रों में कमी लायें : ओबामा

india-and-pakistan-must-reduce-their-nuclear-arsenal-obama
वाशिंगटन, 02 अप्रैल, अमेरिका के राष्ट्रपति बराक आेबामा ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को अपने-अपने परमाणु अस्त्रों में कमी लाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। श्री आेबामा ने कल कहा, “भारत और पाकिस्तान को अपने-अपने परमाणु अस्त्रों में कमी लाने की दिशा में काम करना चाहिये। दोनों देशों को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि अपने -अपने सैन्य अस्त्रों के विकास के दाैरान वे ‘लगातार गलत दिशा में’ नहीं जायेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इस समय जो हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने परमाणु अस्त्रों में कमी लाने की है जब अमेरिका और रूस इस दिशा में काम करने के लिये पूरी तरह तैयार हैं। 

इसके साथ ही पाकिस्तान और भारत को अपने -अपने परमाणु अस्त्रों में कमी लाने के लिये प्रयास करने की जरूरत है।” गत महीने अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी ने अमेरिका और रूस का उदाहरण देते हुये कहा था कि जिस तरह दोनों देश अपने अपने परमाणु अस्त्रों में कमी लाने के लिये काम कर रहे हैं उसी तरह पाकिस्तान को भी अपनी परमाणु योजना की समीक्षा करनी चाहिये।

कोई टिप्पणी नहीं: