सायना ने मौके गंवाकर खुद तोड़ा अपना सपना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 2 अप्रैल 2016

सायना ने मौके गंवाकर खुद तोड़ा अपना सपना

saina-crashes-out-of-india-open-superseries
नयी दिल्ली, 02 अप्रैल, गत चैंपियन और दूसरी सीड सायना नेहवाल के पास चीन की ली जुईरुई को हराने का शानदार मौका था लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने निर्णायक मौकों पर गलतियां कीं और चीनी खिलाड़ी से शनिवार को तीन गेमों के कड़े संघर्ष में हारकर दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सायना की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। सायना ने महिला एकल सेमीफाइनल में निर्णायक गेम में मजबूत बढ़त बना रखी थी और लग रहा था कि वह खिताबी मुकाबले में पहुंच जाएंगी। 

लेकिन जुईरूई ने शानदार वापसी करते हुये यह मुकाबला 22-20 17-21 21-19 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली जहां वह खिताब के लिये चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से भिड़ेंगी। इंतानोन ने अन्य सेमीफाइनल में कोरिया की बेई यिओन जू को आसानी से 21-8 21-11 से पीट दिया। पुरुष एकल खिताब के लिये दूसरी सीड जापान के केेंतो मोमोता और पांचवी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के बीच मुकाबला होगा। सभी फाइनल रविवार को खेले जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: