देहरादून, 20 अप्रैल, उत्तराखंड में पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिस के घोड़े शक्तिमान की मौत हो गई है। पुलिस महानिरीक्षक ने यहां कहा कि शक्तिमान की मौत हो गयी है और इसके कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह शक्तिमान की मौत से स्तब्ध हैं क्योंकि सभी सोच रहे थे कि वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है। उधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शक्तिमान की मौत के लिये राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुये कहा कि उसका इलाज ठीक से नहीं हुआ। पिछले महीने यहां भाजपा के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान शक्तिमान की टांग टूट गयी थी और इसका आरोप भाजपा विधायक गणेश जोशी पर लगा था। डॉक्टरों को शक्तिमान की जान बचाने के लिए उसका एक पैर काटना पड़ा था। घोड़े को ऑपरेशन के बाद कृत्रिम पैर लगाया गया था और पुलिस लाइन में इसे रखा गया था। करीब एक महीने की जद्दोजहद के बाद शक्तिमान ने आखिरकार आज दम तोड़ दिया।
बुधवार, 20 अप्रैल 2016
शक्तिमान की मौत, राजनीति शुरू
Tags
# उत्तराखंड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तराखंड
Labels:
उत्तराखंड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें