एनआईटी के छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे : स्मृति ईरानी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

एनआईटी के छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे : स्मृति ईरानी

injustice-to-the-nit-students-will-not-be-done-smriti
नयी दिल्ली, 06 अप्रैल, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने श्रीनगर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के छात्रों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी। एनआईटी परिसर में मंगलवार को छात्रों के बीच झड़प के बाद वहां पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की घटना को काफी गंभीरता से लेते हुए श्रीमती ईरानी ने आज यहां कहा कि हालांकि कानून व्यवस्था राज्य का विषय है लेकिन फिर भी वह एनआईटी में जो कुछ हुआ है उसे लेकर चिंतित हैं और इसलिए राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है जिन्होंने उन्हें आश्वस्त किया है कि संस्थान के सभी छात्र सुरक्षित रहेंगे और किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। श्रीमती ईरानी ने जानकारी दी कि उन्होंने मंत्रालय के दो वरिष्ठ अधिकारियों को संस्थान के हालात का जायजा लेने के लिए श्रीनकर भेजा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने करीब 400 छात्रों और कुछ अभिभावकों से बातचीत की है। ये अधिकारी संस्थान में परीक्षा खत्म होने तक वहां रुके रहेंगे। 

स्मृति ईरानी ने इस बात की पुष्टि की कि संस्थान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल यानी अगले सोमवार से परीक्षाएं होंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अंक पद्धति के बारे में शिकायत नहीं की है। कुछ छात्र घर जाना चाहते हैं जिसके लिए जरुरी व्यवस्था की गई है। इस बीच केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एनआईटी के बारे में पूछे गए सवाल पर आज कहा कि श्रीमती ईरानी ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री से इस बारे में सारी बातें कर ली हैं और सारे हालात के बारें में उन्हे अवगत करा दिया है। उन्हाेंने कहा कि सुश्री मुफ्ती ने इस मसले पर उन्हें पूरे समर्थन का आश्वासन दिया है। एनआईटी पिछले हफ्ते से तनाव तब उपजा जब टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों भारतीय क्रिकेट टीम की हार के बाद स्थानीय और बाहरी छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। एनआईटी में पढ़ने वाले बाहर से आए छात्रों ने इस घटना को लेकर असुरक्षा महसूस होने की बात कही और परिसर से जाने की कोशिश की जिससे पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई और इसी दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कुछ छात्र घायल हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं: