कमला आडवाणी का निधन, मोदी ने जताया शोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

कमला आडवाणी का निधन, मोदी ने जताया शोक

kamla-advani-is-no-more-modi-condoles
नयी दिल्ली, 06 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का आज यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमती कमला आडवाणी के निधन पर दु:ख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “कमला आडवाणी जी के निधन से मुझे गहरा दु:ख पहुंचा है। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और वह लालकृष्ण आडवाणी जी की ताकत थीं।” श्री मोदी ने कहा, “मुझे कमला आडवाणी के साथ हुई कई बातें याद हैं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आडवाणी परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी श्रीमती कमला आडवाणी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “श्रीमती कमला आडवाणी के निधन की खबर से मुझे दु:ख पहुंचा है। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं श्री लालकृष्ण आडवाणी और उनके परिवार के साथ है।” भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया, “श्रीमती कमला आडवाणी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दु:ख पहुंचा है। इस अपूरणीय क्षति के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”

कोई टिप्पणी नहीं: