पटना 08 अप्रैल (वार्ता) बिहार पुलिस सेवा की महिला अधिकारी के यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस)के वर्ष 2009 बैच के अधिकारी पुष्कर आनंद की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है । राज्य के पुलिस महानिदेशक पी के ठाकुर ने आज यहां बताया कि श्री आनंद की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है ।
श्री आनंद जब वर्ष 2014 में कैमूर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे तभी एक महिला पुलिस उपाधीक्षक ने उनके खिलाफ यह आरोप लगाया था । महिला अधिकारी ने इस संबंध में कैमूर जिले के महिला थाना में श्री आनंद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी । शिकायत जांच में महिला अधिकारी के आरोप सही पाये गये ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें