पटना 08 अप्रैल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कल बिहार विधान परिषद के सभागार में पेरियार इंटरनेशनल के तहत सामाजिक न्याय के लिये वीरमणि अवार्ड 2015 से सम्मानित किया जायेगा । इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह समारोह को संबोधित करेंगे । समारोह के मुख्य अतिथि तमिलनाडु के द्रविड़ कड़गम के अध्यक्ष डा0 कृष्णास्वामी वीरमणि और अमेरिका से आए पेरियार इंटरनेशनल अवार्ड कमिटी के सभापति डा0 लक्ष्मण एस तमिल एवं अध्यक्ष डा0 एस इलांगोबन उपस्थित रहेंगे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी करेंगे । जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य के .सी . त्यागी एवं सांसद बी. हनुमंथा राव के अतिरिक्त बिहार सरकार के मंत्रीगण और बिहार विधान परिषद एवं सभा के कई माननीय सदस्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे ।
शनिवार, 9 अप्रैल 2016
नीतीश कुमार को वीरमणि आवार्ड से सम्मानित किया जायेगा
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें