नयी दिल्ली 05 अप्रैल, पठानकोट के वायुसेना आधार कैंप पर आतंकवादी हमले की जाँच के लिए पाकिस्तान संयुक्त जाँच दल (जेआईटी) को अनुमति दिये जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक तरफ केन्द्र , “ भारत माता की जय” की बात करता है तो दूसरी तरफ आईएसआई को देश में आने दिया जाता है। श्री केजरीवाल ने आज ट्वीट कर श्री मोदी पर हमला करते हुए पूछा,“सर मोदी जी ने आईएसआई को बुलाकर भारत माता के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है पता नहीं मोदी जी और नवाज शरीफ में क्या डील हुई है।”
मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, “मुंह में राम बगल में छुरी, भाजपा - आरएसएस वाले मुंह से भारत माता की जय बोलते है और आईएसआई को बुलाकर भारत माता की पीठ पर छुरा भोंक देते है। बेहद शर्म की बात है पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के सामने इस तरह भारत को बेइज्जत किया है।” गौरतलब है कि पठानकोट वायु सेना अाधार कैंप पर आतंकवादी हमले की जेआईटी पाँच दिन के दौरे पर भारत आई थी और शुक्रवार को लौटी थी। इस जनवरी में इस हमले से संबंधित सभी साक्ष्य उसके सामने रखे गये थे। जेआईटी ने जाँच के दौरान गुरूदास पुर के पूर्व पुलिस अधीक्षक सलविंद समेत 13 गवाहों से पूछताछ की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें