मुंबई 05 अप्रैल, रिजर्व बैंक की चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक ऋण एवं मौद्रिक नीति समीक्षा जारी होने से पहले निवेशकों की सतर्कता बरतते हुये की गयी बिकवाली से आज शेयर बाजार आधी फीसदी से अधिक लुढ़क गये। बीएसई की तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146.13 अंक अर्थात 0.58 फीसदी गिरकर 25253.52 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 48.45 अंक यानि 0.62 फीसदी टूटकर 7710.35 अंक पर आ गया। बीएसई के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समूह को छोड़कर शेष सभी समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। दूरसंचार समूह की कंपनियों में सबसे अधिक 1.94 फीसदी की गिरावट रही। वहीं, ब्याज के प्रति संवेदनशील समूहों ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी के शेयर भी 1.15 फीसदी तक गिरे।
मंगलवार, 5 अप्रैल 2016
आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले गिरा बाजार
Tags
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
Labels:
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें