सहनी एलटीसी प्रकरण में एक सप्ताह में अपनी सफाई दें : त्यागी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 अप्रैल 2016

सहनी एलटीसी प्रकरण में एक सप्ताह में अपनी सफाई दें : त्यागी

jdu-ask-explanation-to-anil-sahni
पटना 16 मार्च,जनता दल यूनाइटेड(जदयू)ने एलटीसी प्रकरण में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रो0 अनिल सहनी को एक सप्ताह में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने आज इस सिलसिले में श्री सहनी को एक पत्र भेजकर एक सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करने निर्देश देते हुए कहा कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो पार्टी उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी । उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी के श्री सहनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे देने पर यह मामला गंभीर हो गया है । श्री त्यागी ने कहा कि एलटीसी प्रकरण में श्री सहनी के खिलाफ केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है । उन्होंने कहा कि इस तरह की आर्थिक अनियमितताओं में संलिप्तता पार्टी की घोषित नीतियों के खिलाफ है जिससे श्री सहनी अवगत हैं । 

जदयू महासचिव ने कहा कि श्री सहनी को एक सप्ताह में राज्यसभा में पार्टी के नेता शरद यादव को स्पष्टीकरण भेजकर अपनी स्थिति साफ करनी होगी । उन्होंने कहा कि निश्चित समय के अंदर स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर श्री सहनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचेगा । इस बीच,श्री सहनी ने एलटीसी में अनियमितता के आरोपों को सिरे से खारिज किया । उन्होंने इसे अपने खिलाफ एक राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है । श्री सहनी बिहार से राज्यसभा के पहले सदस्य होंगे जिनके खिलाफ सभापति की मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई मुकदमा कायम करेगी । उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में श्री सहनी का कार्यकाल अप्रैल 2018 में पूरा होगा। सीबीआई श्री सहनी के खिलाफ एलटीसी प्रकरण में लगभग 23 लाख रुपये की अनियमितता की जांच कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: