बिहारशरीफ 16 अप्रैल, बिहार में नालंदा जिले की एक अदालत ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक राजवल्लभ यादव के न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी है। अपर जिला एवं सत्र अदालत (एक) में विधायक राजवल्लभ यादव को आज सुबह पेश किया गया जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि नवादा विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक पर छह फरवरी 2016 को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले में फरार चल रहे विधायक के घर की कुर्की जब्ती भी की गयी थी। इसके बाद विधायक ने 10 मार्च 2016 को बिहारशरीफ की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। मामले में मुख्य अभियुक्त समेत अन्य सभी आरोपी इस समय जेल में बंद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें