झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (18 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अप्रैल 2016

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (18 अप्रैल)

जिला पत्रकार संघ का वर्ष प्रतिपदा मिलन व शपथ विधि सम्पन्न
  • पत्रकार घड़ी के तीनों कांटे की तरह एक रहेंगे तो भ्रष्ट लोगों की बारह बजा सकेंगे-चंदेल

jhabua news
मेघनगर। जिला पत्रकार संघ का वर्ष प्रतिपदा मिलन कार्यक्रम एवं नवगठित कार्यकारिणी की शपथ विधि कार्यक्रम मेघनगर के एक निजी हॉटल में जिले के सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर अतिथि संपादक अर्जुनसिंह चंदेल (उज्जैन), धार जिला पत्रकार संघ के अध्यख पंडित छोटु शास्त्री, भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, आजाद नगर के वरिष्ठ पत्रकार विरेन्द्र जैन, बामनिया से पधारी वरिष्ठ महिला पत्रकार ग्यारसी बहन परिहार, मेघनगर पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन संघवी थे। प्रारंभ में अतिथियों ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद, मां सरस्वती तथा जिले की पत्रकारिता के भीष्म पितामाह स्व. श्री यशवंत घोड़ावत के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। पत्रकारों व अतिथियों का कार्यक्रम स्थल तक आगमन पुष्पवर्षा व ढोल ढमाके के साथ हुआ। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय भटेवरा, मेघनगर के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गिरधाणी, संदीप जैन, झाबुआ से पधारे आलोक कुमार द्विवेदी, मनोज चतुर्वेदी, नोमान खांन, रंभापुर के हितेष बसेर, कुंदनपुर के ठाकुर गोविंदसिंह पिटोल के भूपेन्द्र नायक, थांदला के राजेश वैद्य, मनोज उपाध्याय, खवासा के अर्पित चैपड़ा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण देते हुए मेघनगर के पत्रकार राजेन्द्र सोनगरा ने पत्रकारों की संगठन के प्रति निष्ठ व समन्वयता पर बल दिया। परामर्शदाता एमएस परमार, भूपेन्द्र नायक, युवा कवि व पत्रकार निसार रंभापुर, सुरेश समीर, आलोक द्विवेदी, फिरोज लिमखेड़ा दाहोद, अक्षय भट्ट, आदि ने अपने संबोधन में ग्रामीण पत्रकारों की पीड़ा व संगठन के प्रति निष्ठा तथा एकजुटता की बातें रखी। अतिथि अर्जुनसिंह चंदेल व छोटू शास्त्री ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शपथ दिलाई।

घोड़ावतजी के जीवन से प्रेरणा लें सभी
कर्यक्रम में उपस्थित अतिथि विक्रम सेन ने पत्रकारों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षशील स्व. यशवंत घोड़ावत जी के जीवन को न सिर्फ प्रेरणादायी बताया बल्कि वर्तमान में भी उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेने को कहा। धार से पधारे छोटू शास्त्री ने कहा ग्रामीण पत्रकारिता ही विकास की बुनियाद है। विपरित परिस्थितियों में कलमकार अपनी एकजुटता बनाए है, ये तारीफे काबिल है। आपने सभी से स्वाभिमान, परिश्रम व सम्प्रेक्षणता को मूल मंत्र बनाने की अपील की। दोनों ही अतिथियों ने कार्यक्रम से अभीभूत होकर संगठन की मजबूती व एकता का बखान करते हुए बताया कि उन्हे कतिपय तत्वों ने इस कार्यक्रम मे शिरकत होने से रोकने का भरशक प्रयास किया। लेकिन दादा घोड़ावत के संबंधों व दिव्याशीष के चलते मनोज चतुर्वेदी का आग्रह लाख चाहने के बाद भी टाल न सके। आज सदन मे मौजूद पत्रकारों की संख्या व जज्बा देखकर तो यही लगता है कि स्वर्गीय घोड़ावत की टीम मे आज भी वही जज्बा है, जो उनके रहते था। दोनों ही अतिथियों ने आयोजन के लिये शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने हेतु सिर्फ और सिर्फ अपनी लाईन लम्बी करने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि संपादक अर्जुनसिंह चंदेल ने सभी से उज्जैन सिंहस्थ में आने का आमंत्रण दिया व कहा कि पत्रकारों की एकजुटता व कार्यों का वर्णन कर कहा कि पत्रकार कोई छोटा-बड़ा नहीं है। उसे घड़ी के तीनों कांटो घंटो, मिनट व सैकण्ड की भांति एकजुटता से रहने की आवश्यकता है। आपने कहा कि तीनों कांटे जब तक एक नहीं होते तब तक बारह बजना संभव नहीं है। हम यदि एक हुए तो भ्रष्ट अधिकारी व राजनेताओं की निश्चित ही बारह बजा दें। कार्यक्रम में मेघनगर, झाबुआ, थांदला, पेटलावद, बामनिया, खवासा, मदरानी, काकनवानी, रानापुर, रंभापुर, पिटोल, कुंदनपुर, रायपुरिया, सारंगी, करवड़, करड़ावद, पारा, थांदलारोड़, मोहनकोट, घुघरी, झकनावदा, बरवेट आदि ग्रामों के पत्रकारगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश सोनी तथा राजेश वैद्य व आभार संदीप एम जैन ने व्यक्त किया। अंत में सभी को सहभोज सहित उपहार भी भेंट किए गए। उक्त ऐतिहासिक कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक जिलेभर के पत्रकार उपस्थित हुए, जिन्होने जिलाध्यक्ष संजय भटेवरा के नेतृत्व में संगठन को नई उंचाईयां देने का संकल्प लिया।

श्रीमद भागवत कथा का तृतीय दिवस , श्री कृष्ण जन्मोत्सव आज
  • कर्म ही जीवन है - पुज्या जया किशोरी जी
  • ठाकुर जी ने जो हमे दिया है वो सेवा में खर्च करे - पूज्या जया किशोरी जी
  • आज श्री महावीर जयंती पर विकास विजयवर्गीय की भजन संध्या

jhabua news
मेघनगर । इस जीवन में जो हमे मिला है श्री ठाकुर जी की कृपा से मिला है । हमे जो ठाकुर जी ने दिया है उसे लोगो की सेवा के लिए खर्च करे । असहाय लोगो की सेवा के दान करे स श्री ठाकुर जी का दिया हुआ उन्ही को अर्पण करे । उन्हे प्रसन्न रखे स जैसे हम नौकरी करते है तो मालिक को प्रसन्न रखते है तो वो हमे प्रमोशन देता है, बड़ा पद देता है । वैसे ही श्री कृष्ण भी जब सेवा से प्रसन्न होंगे तो उनका लाड़ हमे मिलेगा , उनका स्नेह पुष्पो की वर्षा  हमारे ऊपर होगी स अज्ञान ज्ञान का अभाव नहीं बल्कि अप्रकट ज्ञान है । हर इंसान में ज्ञान प्रकट या अप्रकट रूप से भरा है  । हमे हमारा दृष्टिकोण बदलना है बस स दीप तैयार है उसे केवल प्रजजावलित करने की देर है स सुख दुख आने जाने वाली परिस्थिति मात्र है स दुख में भी भगवान का भजन करके सुख प्राप्त किया जा सकता  है  । भगवान को श्री ठाकुर जी को सुख  और  दुख दोनों में अपना साथी बनाएँ , उनका स्मरण करे । बिना खुले बिना खिले महकोगे कैसे , गुलाब के साथ कांटे नहीं है ,सकारात्मक सोच से देखे तो कांटे गुलाब की सुरक्षा है स गुलाब के कांटो को देखना निराशावादी सोच है और कांटो में गुलाब को देखना आशा और उत्साह से  भरा है । ये विचार मेघनगर के श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर फुटतालाब में बालव्यास श्रीराधा स्वरूपा पूज्या जया किशोरी जी ने यहाँ चल रहे श्री हनुमान जयंती महोत्सव में चल रही श्रीमद भागवत कथा में व्यक्त करते हुवे उपस्थ्ति हजारो श्रद्धालुओ से कहे ।  तीसरे दिन श्री नरसिंह अवतार और भक्त  प्रहलाद की भक्ति पर कहे प्रवचनों और नृत्य नाटिका के मंचन ने उपस्थित श्रद्धालुओ को भावविभोर कर दिया  । पुज्या जया किशोरी जी ने पिछले दिन श्री भागवत कथा में बताई गयी बातो को कथा के प्रारंभ भी सभी भक्ति से पूछा और सभी से इन सकारात्मक बाटो को जीवन में स्मरण और अनुसरण करने का आग्रह भी किया । साथ ही उन्होने गया नामक तीर्थ का महत्व , स्रष्टि के वर्णन , राजा रहुगुण और जड़ भरत के वार्तालाप , गायसुर देत्य की महानता का वर्णन भी कथा के तीसरे दिन किया । विशेष अतिथि के रूप में श्री एवं श्रीमति विक्रांत भूरिया उपस्थित थे स उन्होने भी श्रीमद भागवत की महाआरती में प्रदेश के यशस्वी समाज सेवी  सुरेश चन्द्र जैन और अपने परिवार के साथ भाग लिया । इनके साथ कु पुजा जैन , कु जुही जैन , कु अंतिम बाला जैन , कु पूर्वा जैन , कु बिन्नी, समाज सेवा की युवा तरुणाई जैकी जैन , श्री  एवं श्रीमति अनिल कोठारी , हार्दिक जैन  संदीप महेंद्र जैन , रामसिंह भाईजी , सुरेन्द्र राणा , पूर्व विधायक रतन सिंह भाबर उपस्थित थे । सुरेश चन्द्र जैन और श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर समिति के सदस्यो ने आज श्री कृष्ण जन्मत्सव में मेघनगर , झाबुआ , अलीराजपुर मध्यप्रदेश के सभी रहवासियों और जनप्रतिनिधियों सभी ग्रामो के ग्रामीणो से प्रतिदिन सुबह 10.30 पर श्रीमद भागवत कथा में आने का विनम्र आग्रह किया है । आयोजन स्थल पर पुज्या जया किशोरी जी के भजनो के लिए स्टाल भी लगाया गया है । उनके पिता श्री शिव शंकर शर्मा जी ने जानकारी दी की श्री किशोरी जी के भजनो की सी डी भक्त यहाँ से प्राप्त कर सकते है । फुटतालाब में आदिवासी लोक गीत कलाकार विक्रम चैहान के लोक गीतों पर मंत्रमुग्ध हुए दर्षक गुजरात के लोक गीत कलाकार व गुजराती फिल्मों में गायन व भूमिका निभाने वाले विक्रम चैहान एवं गु्रप ने रविवार रात फुटतालाब में लोगों को न सिर्फ मंत्रमुग्ध कर दिया अपितु उनके साथ सैंकड़ों कलाएं भी स्वयं को सिखने से नहीं रोक पाए। वनवासी संस्कृति की झलक विक्रम चैहान के दल ने प्रस्तुती दी तो गुजराती गायन के बावजूद हिन्दी प्रेमीयों का उन्हें अपार समर्थन मिला । ऐसे आयोजन लोक संस्कृति व सामाजिक समरसता के संदेषवाहक - कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा नेता व सांसद कांतिलाल भूरिया के सुपुत्र डाॅ विक्रम भूरिया थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक वीरंिसह भूरिया ने की। कार्यक्रम में विषेष अतिथि पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा थे। अन्य अतिथियों में दिल्ली से पधारे समाजसेवी निरंजन सिंह गोयल, थांदला मार्केटिंग अध्यक्ष फकीरचंद राठौड़, मेघनगर मार्केटिंग अध्यक्ष संजय श्रीवास, बसंतीलाल पाटीदार , श्री जैन व आयोजन समिति सदस्यों व सरपंच बहादुर खराड़ी, रिंकु जैन, जैकी, पूजा, पप्पु भैया मित्र मण्डल, के आनंदीलाल पडियार, हरिराम गिरधानी, सुभाष गेहलोत, विकास बाफना, दिनेष बैरागी, मिडिया से जुड़े निसार पठान, लाला भटेवरा, ने अतिथियों व कलाकारों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का अवलोकन करने मेघनगर, थांदला, झाबुआ, मदरानी, रंभापुर, काकनवानी, परवलिया, अगराल, नौगांवा, अंतरवेलिया, कल्याणपुरा सहित गुजरात के टाण्डा, झिरी, नवागाम आदि से भी दर्षकगण आ रहे है। मेघनगर से फुटतालाब तक आयोजन मंडल ने निःषुल्क वाहन सुविधा की व्यवस्था की है। आकर्षक रोषनी व दर्षकों की अपार भीड़ से फुटतालाब की छटा इन दिनों अद्भुत नजर आ रही है। व उक्त क्षेत्र 6 वर्षों से निरंतर कार्यक्रम के चलते प्रदेष सहित देष में अपनी पहचान बनाने में सफल रही है। श्री महावीर जयंती पर जैन भजनो के प्रख्यात गायक विकास विजयवर्गीय  की भजन संध्या आज होगी । समाज सेवी श्री जैन ने सभी समाज जनो से आयोजन में  आने का विशेष आग्रह किया है । आज श्री महावीर जयंती पर विकास विजयवर्गीय की भजन संध्या

साढे 49 लाख की लागत के निस्तार तालाब का विधायक ने किया भूमिपूजन
  • पानी संग्रहण के लिये गा्रमीणो को दिया सन्देश
  • योजनाओं का लाभ लेने के गा्रमीणजन ओ आवे  - शांतिलाल बिलवाल

jhabua news
झाबुआ । प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की शिवराजसिंह सरकार के आने के बाद से आंचलिक एवं क्षेत्रीय विकास में तेजी से काम हुआ है तथा जितना विकास कांग्रेस के 60 सालों की सरकार मे नही हुआ उससे कई गुना विकास मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस अंचल मे हुआ है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश के गा्रमों के विकास के लिये कई कल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी योजनायें लागू करके देश के गा्रमों को भी विकास की मुख्यधारा में जोडा है । प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना गा्रम उदय स भारत उदय के माध्यम से इस आदिवासी अंचल में गा्रम संसद एवं गा्रम सभाओं के माध्यम से पंचायतों के विकास के लिये  पंचवर्षीय योजनायें बनाने का अधिकार दिया ,है प्रधानमंत्री की बीमा योजना किसानों के लिये बडी ही महत्वपूर्ण है तथा इका लाभ हर किसान को उठाने के लिये आगे आना चाहिये । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश एव प्रदेश के गा्रमीण विकास के लिये ढेरो योजनायें लागू की हेै उसका आगे आकर लाभ उठाना चाहिये ,जिससे किसान समृद्ध होगा तो गा्रम समृद्ध होगा, गा्रम समृद्ध होगा तो प्रदेश समृद्ध होगा । उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल ने सोमवार को गा्रम नरवालिया में महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय गा्रमीण रोजगार गांरटी अंतर्गत  रूपये 49.49 लाख की लागत से बनने वाले  निस्तार तालाब नरवालिया  के भूमिपूजन के अवसर पर बडी संख्या में उपहस्थित गा्रमीणों को संबोधित करते हुए कही । श्री बिलवाल ने भूमिपूजन के साथ ही गा्रम उदय से भारत उदय के सबंध में उपस्थित गा्रमवासियो से  विस्तार से चर्चा की ओर गा्रमीणों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिये आगे आने को कहा तथा पानी को सहेजने के बारे में भी सन्देश दिया कि बुंद बुद पानी का महत्व होता है इसलिये बर्बाद होने से रोका जाना चाहिये । श्री बिलवाल ने कहा कि नरवालिया में ं पानी की काफी समस्या होने से एवं मवेशी हेतु पानी उपलब्ध नही रह पाने जैसी समस्या को देखते हुए उनके के प्रयासो से उक्त तालाब की स्वीकृति दिलवाई गई जिससे क्षैत्र में 12 हेक्टर जमीन की सिंचाई एवं 15000 मानव दिवस के रोजगार सृजित होगें । इस अवसर पर रामचन्द्र भाभर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जोगडा भगत, मेता गलिया, बदलीबाई पंच, गजहिग भाई, रूपली बाई पंच, थावरिया झरनिया,एवं  बडी संख्या में गा्रमीणजन उपस्थित थंे ।

तृतीय टेनिस बाॅल क्रिकेट टुर्नामेन्ट विधायक ट्राफी कल से

झाबुआ ।  विधायक शांतिलाल बिलवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार तृतीय टेनिस बाॅल क्रिक्रेट टुर्नामेट विधायक ट्राफी 2016 का आयोजन 20 अप्रेल से 24 अप्रेल तक उत्कृष्ट हायर सेकेण्ड्री गा्रउण्ड झाबुआ पर किया जा रहा है।  जिसमें प्रथम पुरूस्कार 41,111/- एवं द्वितीय पुरूस्कार 21,111/- रखा जाकर अन्य कई व्यक्तिगत पुरूस्कार भी रखे गये है जिसमें मेन आॅफ द सिरीज 1111/- मेन आॅफ द मैच (फायनल) 555/- सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर 251/-,सर्वश्रेष्ठ गेदबाज 251/-, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज 251/- रखा गया है 

ब्रदर प्रीतम वसुनिया का पावन पुरोहिताभिशेक 20 अप्रैल को

झाबुआ। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के ग्राम बडी धामनी के सेंट जोसफ हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में ब्रदर प्रीतम वसुनिया पिता सिमोन वसुनिया का पावन पुरोहिताभिशेक बिषप डाॅ. टी जे चाको के करकमलो द्वारा तथा बिषप डाॅ. बसील भूरिया डायसिस झाबुआ की विषेश उपस्थिति में बुधवार 20 अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे संपन्न होगा। बडी धामनी चर्च के संचालक एवं पल्ली पुरोहित फादर जोर्ज भूरिया ने बताया कि दो पुरोहित फादर क्लेमेन्ट कामलिया एवं फादर अषोक कामलिया का पावन पुरोहिताभिशेक पहले हो चुका है यह तीसरा अभिशेक बडी धामनी में संपन्न होगा। ब्रदर प्रीतम ने बताया कि उनके लिये यह सौभाग्य की बात है कि वे पुरोहित बन रहे है आजीवन ब्रहमचर्य का व्रत धारण कर वे आजीवन दीन दुखियों असहाय निराश्रित लोगो की प्रेम, दया, षांति एवं सदभावना के साथ सेवा करते रहेंगे। कैथोलिक डायसिस के पीआरओ फादर रोकी षाह ने बताया कि उदयपुर, इंदौर व झाबुआ डायसिस के कई पुरोहित इस पुरोहिताभिशेक समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि ब्रदर प्रीतम ने मनोविज्ञान विशय के साथ स्नातक डिग्री, ईषषास्त्रो एवं अनेक विशयों पर 11 वर्शो तक षिक्षा एवं अनुभव प्राप्त किया है वे पुरोहित बनकर इंदौर डायसिस के लिए कार्य करेंगे। उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस झाबुआ के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।

खेत पर पौधे लगाये घर में शौचालय बनाये-आयुक्त श्री जैन
  • किसान फसल का बीमा करवाये लाभ ही लाभ पाये
  • ग्राम उन्नई एवं काकडकुआ की ग्राम संसद में आयुक्त श्री जैन ने की सहभागिता

jhabua news
झाबुआ ----आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री शोभित जैन ने आज झाबुआ जिले के ग्राम उन्नई एवं ग्राम काकडकुआ में आयोजित ग्राम संसद में सहभागिता की एवं ग्रामीणो से चर्चा के दौरान बताया कि किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल का बीमा करवाये। किसान को बहुत कम प्रीमियम भरना है एवं फसल को जरा सा भी नुकसान होगा ओले पाले या कीडे से तो बीमा कंपनी द्वारा फसल बीमा योजनांतर्गत फसल नुकसानी के आधार पर भुगतान किया जाएगा। ग्राम संसद का मुख्य उददेश्य यह है कि ग्रामीण गाॅव के विकास के लिए अच्छी योजना बना पाये, बच्चो को अच्छी शिक्षा दीक्षा मिले, वृद्ध जनो को पेंशन मिल जाये। गाॅव की माता बहनो को उचित इलाज मिल पाये। आपकी खेती से आपको दो गुना फसल कैसे प्राप्त हो पाये इसके लिए ग्राम संसद आयोजित की गई है। ऐसी महिलाएॅ जिनको बच्चे नहीं है जो निःसतान है उनका इलाज करने के लिए हर ग्राम पंचायत में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे है। ऐसी महिलाएॅ अपना नाम ग्राम पंचायत में सचिव को लिखवाये उनका इलाज शासन द्वारा निःशुल्क करवाया जाएगा।

मै आपसे सुनने के लिए आया हूॅ
ग्राम संसद में आयुक्त श्री जैन ने कहा कि मैं भोपाल से आपकी बात सुनने आया हॅॅू आप बताये कि गाॅव में कितने अति महत्वपूर्ण कार्य होना है गाॅव के विकास के लिए क्या वार्षिक एवं पंाच वर्षीय कार्ययोजना बनाई गई है। ग्राम पंचायत के पास क्या-क्या संसाधन उपलब्ध हैं। उनका उपयोग किन-किन कार्यो के लिए किया जाएगा।

ग्राम संसद में भूरकी ने बताई अपनी बात
ग्राम ससंद में उन्नई की भूरकी बाई ने बताया कि गाॅव के विकास के लिए सभी गरीब व्यक्तियों को आवास एवं अन्य योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। विकलांग एवं वृद्धजनों को पेंशन मिलना चाहिए। गर्भवती महिलाओं का पूरा इलाज हो एवं उनको प्रसव के लिए अस्पताल में पूरी सुविधा मिलना चाहिए। ग्राम उन्नई की ग्राम संसद में स्कूल में बाउण्ड्रीवाल एवं वृक्षारोपण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।  ग्राम उन्नई में ग्राम संसद में आयुक्त श्री जैन ने ग्रामीणो से कहा कि पानी की समस्या के स्थाई निदान के लिए जल संरक्षण के लिए जल संचय संरचनाएॅ बनाये ताकि भविष्य में पेयजल की समस्या ना हो। ग्राम संसद में आईएएस श्री शोभित जैन ने बीपीएल सूची, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास एवं समग्र डाटा सूची का वाचन किया। वनाधिकार अधिनियम के दावो के संबंध में जानकारी दी। कपिल धारा कूप पूर्ण करवाने एवं सभी कुओ में रिचार्ज पिट बनवाये जाये। बीपीएल इंदिरा आवास की सूची का वाचन कर पात्र व्यक्तियों के नाम योजना में जोडे गये एवं ग्राम उन्नई में वन विभाग द्वारा तालाब बनाये जाने का प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित किया गया।  मनरेगा एवं पंच परमेश्वर योजना से गाॅव मंें उचित मूल्य की दुकान बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

रोजगार सहायक को होगा नोटिस जारी
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान कार्य के प्रति लापरवाही करने एवं निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करवाने के कारण रोजगार सहायक उन्नई को आयुक्त श्री शोभित जैन ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये एवं 10 फरवरी से जारी दिव्यागंजनो के दिव्यांग प्रमाण पत्र रोजगार सहायक द्वारा वितरित नहीं किये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की एवं सभी हितग्राहियो को प्रमाण पत्र समक्ष में वितरित किये।

हर माह का केलेण्डर बनाये
ग्राम संसद के आयोजन के दौरान आयुक्त श्री शोभित जैन ने कहां कि ग्राम विकास के लिए हर माह ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायत वार कलेण्डर बनाकर ग्राम सभा का आयोजन करवाये। ग्राम संसद में संधारित 22 पंजियो का अवलोकन किया एवं ग्राम संसद के दौरान की जाने वाली अनिवार्य कार्यवाही करवाने के निर्देश दिये।

नोडल अधिकारी को किया जाएगा सम्मानित
ग्राम पंचायत काकडकुआ के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम संसद में ग्रामीणो को सभी योजनाओं की जानकारी दी एवं कृषि विकास योजना बनाकर ग्रामीणो को जानकारी दी। सभी को स्वाईल हेल्थ वार्ड बनवाने एवं उसके अनुसार ही खेत में उर्वरक का उपयोग करने की सलाह दी गई। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए काकडकुआ के नोडल अधिकारी की प्रशंसा की एवं उसे सम्मानित करने के निर्देश दिये।

ग्राम काकड़कुआ में शादी में डीजे एवं मांस मदिरा सेवन पर प्रतिबंध का संकल्प लिया गया
ग्राम काकडकुआ की ग्राम संसद में ग्रामीणो ने विवाह समारोह में होने वाले अनावश्यक खर्च पर प्रतिबंध लगाने के लिए डी जे एवं मास मंदिरा के सेवन पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया। ग्राम काकड कंुआ में सिंचाई के पानी के लिए रोजगार गारंटी योजना में तालाब बनाये जाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। अपूर्ण तालाब को वर्षा से पूर्व पूर्ण करवाने के निर्देश आयुक्त श्री जैन एवं कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता ने दिये। ग्राम काकडकुंआ के इंदिरा आवास के हितग्राहियो की किश्त का भुगतान करवाने के निर्देश दिये। बैंक से पेंशन का भुगतान करवाने एवं पास बुक में इन्ट्री करवाने के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश एसडीएम एवं सीईओ को दिये गये। ग्राम संसंद में आयुक्त श्री शोभित जैन के साथ कलेक्टर डा.ॅ अरूणा गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शकंुन्तला डामोर, एसडीएम श्री सोलंकी, एसडीएम श्री अली, सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सभी छात्रावास में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करे, छात्रावास अधीक्षिका को लगाई फटकार

झाबुआ ---आयुक्त आदिवासी विकास श्री शोभित जैन ने आज अपने झाबुआ जिले के भ्रमण के दोैरान अंग्रेजी माध्यम छात्रावास झाबुआ एवं कन्या छात्रावास झाबुआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि भवन में पढाई के पर्याप्त लाइट व्यवस्था नहीं है। छात्राओं ने चर्चा के दौरान बताया कि सुबह नाश्ते में रोज पौहे मिलते है  एवं लंच में सब्जी रोटी, दाल रोटी एवं चावल मिलते है। रात को भोजन में दाल रोटी एवं चावल मिलते है। इस पर श्री जैन ने नाराजगी जाहिर करते हुए छात्रावास अधीक्षिका को फटकार लगाई एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शकुन्तला डामोर को सभी छात्रावासो में निर्धारित मीनू अनुसार नाश्ता एवं भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी छात्रावास आश्रम की दीवारो पर खाने का मीनू लिखवाने के लिये निर्देशित किया।

आप सभी को डाॅक्टर बनना है
एआईपीएमटी की कोचिंग कर रही कन्या छात्रावास में रह रही बालिकाओं से चर्चा की एवं पूछा कोचिंग की पढाई में कौन सा भाग कठिन लगता है। आप डाॅ क्यो बनना चाहती है। आपको यहाॅ कोई समस्या तो नहीं है। किसी भी विषय की तैयारी में अगर कोई समस्या आ रही है तो बताये शिक्षक की व्यवस्था अलग से की जाएगी। नोट्स की आवश्यकता हो, तो उपलब्घ करवायेगे। आपको जो भी सुविधा चाहिए दी जाएगी। बस आपको डाॅक्टर बनना है। इसी लक्ष्य के साथ मन लगाकार पढाई करे।

ग्राम संसद में गाॅव के विकास की बनी योजना

झाबुआ----ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान ग्राम पंचायतो में 15 अप्रैल से 31 मई तक निरंतर ग्राम संसदो का आयोजन किया जाएगा। 18 अप्रैल से मेघनगर ब्लाक के ग्राम चैखवाडा में, पेटलावद ब्लाक के ग्राम गोपालपुरा में, थांदला ब्लाक के ग्राम छायन में, रामा ब्लाक के ग्राम मुण्डत में, झाबुआ ब्लाक के ग्राम आमलीपठार में, रानापुर ब्लाक के ग्राम कुशलपुरा में तीन दिवसीय ग्राम संसद का आयोजन प्रारंभ हुआ जो 18 से 20 अप्रैल तक चलेगा। 17 अप्रैल से मेघनगर ब्लाक के ग्राम अगासिया में, पेटलावद ब्लाक के ग्राम झोसर में, थांदला ब्लाक के ग्राम वट्ठा में, रामा ब्लाक के ग्राम खेडा में, झाबुआ ब्लाक के ग्राम बिसोली में, रानापुर ब्लाक के ग्राम मांडलीनाथु में ग्राम संसद प्रारंभ हुई जो 17 से 19 अप्रैल 2016 तक आयोजित होगी। 16 अप्रैल से मेघनगर ब्लाक के ग्राम आमलीयामाल में, पेटलावद ब्लाक के ग्राम उन्नई में, थांदला ब्लाक के ग्राम झारणी में, रामा ब्लाक के ग्राम कांकडकुआ में, झाबुआ ब्लाक के ग्राम बरखेडा में, रानापुर ब्लाक के ग्राम रूपाखेडा में प्रारंभ हुई तीन दिवसीय ग्राम संसद का आज 18 अप्रैल 2016 को संपन्न हुआ एवं ग्राम संसद में बैठकर ग्रामीणो ने गांव के विकास की योजनाओं को मूर्त रूप दिया। ग्राम सभाओं में कृषि विकास के लिए जैविक खेती, तालाबो एवं जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना बनाई गई, समग्र डाटाबेस के आधार पर हितग्राही मूलक योजनाओं में पात्र हितग्राहियो को जोडने के लिये सूची तैयार की गई। समग्र एवं रोजगार गारंटी योजना डाटाबेस से आधार बैंक अकाउन्ट नम्बर, मोबाईल नम्बर जोडने की कार्यवाही के लिये छूटे हुवे व्यक्तियो के नाम सूचीबद्ध किये गये। दिव्यांगो की पहचान एवं जिन दिव्यांगो के प्रमाण-पत्र नहीं है, उनका चिन्हांकन किया गया।  प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत एसईसीसी डाटा अनुसार प्राथमिकता का निर्धारण किया गया। जाति प्रमाण-पत्रों का प्रदाय, आबादी क्षेत्र के पट्टे/भू-खण्ड धारक प्रमाण-पत्र का प्रदाय, नामांतरण/बटवारा/सीमांकन प्रकरणो का निराकरण, की कार्यवाई के लिये ग्रामीणो से चर्चा कर नाम सूची बद्ध किये गये। ग्राम पंचायत की परिसम्पतियों का सत्यापन एवं पंजी का अद्यतीकरण, स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत ग्राम पंचायत द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई। ग्रामीणो को ग्राम संसद में शासन की योजनाओ की जानकारी दी गई एवं प्रात्रता अनुसार ग्रामीणो को योजनाओ के लाभ के लिये चिन्हाकित किया गया। ग्रामीणो को स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत शौचालय निर्माण करवाने एवं शौचालय का उपयोग करने के लिये प्रेरित किया गया।

19 अप्रैल को यहां होगी ग्राम संसद प्रारंभ
19 अप्रैल से मेघनगर ब्लाक के ग्राम मदरानी में, पेटलावद ब्लाक के ग्राम मोईवागेली में, थांदला ब्लाक के ग्राम छापरी में, रामा ब्लाक के ग्राम पाडलघाटी  में, झाबुआ ब्लाक के ग्राम लोहारिया में, रानापुर ब्लाक के ग्राम समोई में ग्राम संसद प्रारंभ होगी जो 19 से 21 अप्रैल 2016 तक आयोजित की जाएगी।

छियोतर हजार से ज्यादा की अवैध शराब जप्त दो आरोपी गिरफतार 

झाबुआ---रानापुर पुलिस द्वारा आरोपी दलसिंह पिता पेमला सिंगाड़ उम्र 40 वर्ष निवासी सोतिया जालम के कब्जे से 76 पेटी बीयर कीमती 76,000/- जप्त कर आरोपी को गिर0किया। प्र्रकरण में थाना रानापुर में अपराध क्र0 150/16, धारा 34-ए आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। रायपुरिया पुलिस द्वारा आरोपी शांतु पिता मानसिंह भाबर निवासी बनी के कब्जे से 25 क्वार्टर देषी प्लेन शराब कीमती 875/- रूपये की जप्त कर आरोपी को गिर0किया। प्र्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्र0 126/16, धारा 34-ए  आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपहरण प्रकरण पंजीबद्ध

झाबुआ---फरियादी गोरखनाथ पिता गुलानाथ देवड़ा उम्र 45 वर्ष ने बताया कि फरियादी की लड़की उम्र 18 वर्ष केा आरोपी कमलेष पिता बंषी ताहेड़ निवासी झाबुआ, जबरन बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 268/16, धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

धार्मिक भावना आहत का अपराध पंजीबद्ध 

झाबुआ---फरियादी मेहबू पिता सुलेमान गडुली उम्र 42 वर्ष, निवासी मेघनगर ने बताया कि आरोपी संजय पिता राजमल पावेचा, निवासी मेघनगर ने राज मीडिया वाॅट्स एप गु्रप पर अपने मोबाईल नं0 7898162789 द्वारा पैंगंबर मो0 साहब के प्रति व पूरे मुस्लिम समाज के आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। जिससे फरियादी व अन्य लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई। प्रकरण में थाना मेघनगर में अप0क्र0 86/16, धारा 505(2) भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

फांसी लगाने  से हुई दो  मोत

झाबुआ--- फरियादी मुकेष पिता बाबूलाल भूरिया उम्र 38 वर्ष, तैनात सीएच झाबुआ ने बताया कि बाबू पिता कन्ना डामोर उम्र 45 वर्ष निवासी बिलीडोज की फांसी लगाने से मृत्यु हो गई। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में मर्ग क्र0 28/ 16, धारा 174 जो0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वही एक अन्य घटना मे फरियादी शाकिर पिता मो0 कुरैषी उम्र 44 वर्ष, तैनात सीएच झाबुआ ने बताया कि गुला पिता वालचन्द्र उम्र 50 वर्ष, निवासी खयडू बड़ी की फांसी लगाने से मृत्यु हो गई। जिसे 108 एम्बुलेंस द्वारा मृत अवस्था में सीएच झाबुआ लाया गया। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में मर्ग क्र0 29/ 16, धारा 174 जो0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पशु अत्याचार अधिनियम मे प्रकरण पंजीबद्ध

झाबुआ--- फरियादी छगन पिता भावा परमार उम्र 55 वर्ष, निवासी खालखण्डवी ने कि आरोपी धनजी पिता नरसिंह कटारा निवासी जरात ने फरियादी का बैल आरोपी के खेत में चरते-चरते चला गया तो आरोपी ने पत्थर मार कर बैल का पैर तोड़ दिया। प्रकरण में थाना थादंला में अप0क्र0 167/16 धारा 429 पषु0अत्या0अधि0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: