विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (18 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अप्रैल 2016

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (18 अप्रैल)

ग्राम संसद की कार्यवाही में शामिल हुए प्रेक्षक आबकारी आयुक्त

vidisha news
जिले में जारी ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की माॅनिटरिंग के लिए शासन द्वारा नियुक्त प्रेक्षक और आबकारी आयुक्त श्री राकेश श्रीवास्तव सोमवार को विदिशा जिले की ग्राम पंचायत बेरखेडी अहमदपुर, देहरी एवं ग्यारसपुर पंचायत में आहूत ग्राम संसद की कार्यवाही में शामिल हुए। आबकारी आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने ग्रामीणजनों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर उनके साथ कलेक्टर श्री एमबी ओझा, जिला पंचायत सीईओ श्री दीपक आर्य, एसडीएम विदिशा श्री आरपी अहिरवार एवं ग्यारसपुर एसडीएम श्री मनोज कुमार वर्मा साथ मौजूद थे। ग्यारसपुर पंचायत में आयोजित ग्राम संसद में बासौदा विधायक श्री निशंक जैन भी शामिल हुए। आबकारी आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने विदिशा एवं ग्यारसपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणजनों को ग्रामोदय से भारत उदय अभियान अंतर्गत मुख्यतः पेयजल आपूर्ति के प्रबंध, आंगनबाडी केन्द्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं, बिजली आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा जल संरक्षण और राजस्व प्रकरणों के संबंध में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों से संवाद स्थापित कर जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणजनों से आग्रह किया कि वे ग्राम में जल संरचनाओं के निर्माण में विशेष योगदान देें। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे खेतों में बलराम तालाब और मेढ़ों पर फलदार पौधे जरूर लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ी को हम विरासत में अच्छे फलदार वृक्ष और प्रचुर मात्रा में जल उपलब्धता को सुनिश्चित कर सकें। 

आबकारी आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत पुरानी सभी जल संरचनाओं को शामिल किया गया है वही समुदाय की मांग और ग्राम की भौगोलिक स्थिति के आधार पर नई संरचनाओं का निर्माण कराया जाना है। उन्होंने कृषि सिंचाई के लिए पूर्व प्रबंधो के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से दी जा रही सुविधाएं खासकर बच्चों और गर्भवती माताओें के टीकाकरण और विशेष पोषण आहार के संबंध में तथा ग्रामों में बिजली की उपलब्धता, विभिन्न प्रकार की पंेशन, स्कूली विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक प्रबंधो की जानकारी संबंधितों से सम्पर्क कर प्राप्त की। ग्यारसपुर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम संसद की कार्यवाही में स्थानीय विधायक श्री निशंक जैन ने कहा कि संक्षिप्त रूप में एक ही फोल्डर में प्रमुख योजनाओं को शामिल कर ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण कराया जाए ताकि आमजनों को हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकें। ग्यारसपुर विकासखण्ड में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी उन तक पहंुचाने के लिए स्थानीय युवाओं के द्वारा भीमसेना का गठन किया गया है जो पूर्व उल्लेखित वर्गो की बाहुल्य बस्तियों में पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के दौरान देगा और हितग्राहियों के चयन में मदद करेगा। भीमसेना का स्थानीय विधायक, आबकारी आयुक्त और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। कलेक्टर श्री ओझा ने भीमसेना का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार का कृत अनुकरणीय है। मानवता की सेवा के लिए जो जिम्मा स्थानीय प्रशासन की पहल पर भीमसेना ने उठाया है वह तारीफे काबिल है। कलेक्टर श्री ओझा ने ग्राम संसदों की कार्यवाही के दौरान राजस्व प्रकरणों खासकर बंटवारा, सीमांकन, फौती नामांतरण के प्रकरणों के साथ-साथ स्थानीय ज्वलत समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला पंचायत सीईओ श्री दीपक आर्य ने कहा कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की निहित बिन्दुओं से क्रियान्वयन दलो को भलीभांति अवगत कराया गया है इसके अलावा सभी प्रकार के प्रपत्र स्थानीय ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए गए है। उन्होंने ग्राम की शासकीय परिसम्पत्ति को पंजियों में संधारित करने की समझाईंश सचिवों को दी। इसी प्रकार ग्राम संसद और ग्राम सभा के दौरान प्राप्त आवेदनोें को पंजी में संधारित कर उन पर समय सीमा में कार्यवाही कर आवेदकों को अवगत कराना है कि भी जानकारी ग्रामीणजनों को दी। उन्होंने ग्रामसभाओं में खासकर महिलाओं की अधिक से अधिक उपस्थिति पर बल दिया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा ग्रामीणजन और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: