प्रधानमंत्री से माफी मांगे केजरीवाल: प्रसाद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

प्रधानमंत्री से माफी मांगे केजरीवाल: प्रसाद

kejriwal-makes-apology-from-the-prime-minister-prasad
नयी दिल्ली 06 अप्रैल, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट से तुलना करने पर कडी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये आज कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सार्वजिनक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। श्री प्रसाद ने मंत्रिमंडल के निर्णयों की जानकारी देने के दौरान संवाददाताओं से कहा कि अब तक देश के किसी नेता ने इस तरह की गैर जिम्मेदार टिप्पणी नहीं की है। एक तरफ श्री केजरीवाल केन्द्र सरकार से सहयोग की बात करते हैं और दूसरी तरफ उनके मंत्री प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी करते हैं। इसके श्री केजरीवाल को सार्वजनिक तौर माफी मांगनी चाहिए। 

श्री मिश्रा ने पठानकोट वायु सेना अड्डे पर जनवरी में हुये आतंकी हमले की जांच के लिये पाकिस्तान से आये संयुक्त जांच दल (जेआईटी) पर सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट किया “प्रधानमंत्री के रूप में हमारे यहां क्या यह आईएसआई एजेंट है, प्रधानमंत्री जिस तरीके से भारत विरोधी तत्वों के सामने आत्मसमर्पण कर रहे है, यह एक बहुत गंभीर मामला है।” इससे पहले मुख्यमंत्री ने भी जेआईटी को जांच के लिये भारत आने की अनुमति देने पर सवाल खड़े किये थे। श्री मिश्रा ने ट्वीट में कहा “अगर मोदी जी पाकिस्तान के जाल में फंस गये और उनसे गलती हो गयी तो देश से माफी मांग ले और अगर जानते-बूझते हुए ऐसा किया है तो नीयत पर सवाल उठेंगे। जब से आईएसआई इस देश में बुलायी गयी तब से बहुत गुस्सा है और अब आईएसआई की रिपोर्ट से जो देश का अपमान हुआ है उससे खून खौल रहा है।”

कोई टिप्पणी नहीं: