गंगा के तटवर्ती गांवों में विद्युतीकरण की लालू की मांग बेतुकी : रुडी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 अप्रैल 2016

गंगा के तटवर्ती गांवों में विद्युतीकरण की लालू की मांग बेतुकी : रुडी

lalu-demand-useless-rudi
पटना,19 अप्रैल, केन्द्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने राष्ट्रीय जनता दल(राजद)अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पटना और सारण जिले में गंगा के तटवर्ती गांवों में विद्युतीकरण की नीतीश सरकार से मांग को बेतुका करार देते हुए आज कहा कि केन्द्रीय परियोजना के तहत जब इन गांवों में बिजली पहुंचाने का काम शुरु हो चुका है तो अब गुहार लगाने का क्या मतलब है । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के वरिष्ठ नेता श्री रुडी ने यहां एक बयान में कहा कि पटना और सारण जिलों में गंगा के तटवर्ती 36 गांवों में विद्युतीकरण करने की केन्द्रीय योजना का शुभारंभ हो चुका है तो अब इसकी मांग करने का क्या औचित्य है ।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी राज्य सरकार में शामिल हो और उसके अध्यक्ष को विकास कार्यों के लिए गुहार लगानी पड़ रही हो तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की उन्नति के लिए महागठबंधन सरकार कितनी गंभीर है । भाजपा नेता ने कहा कि इन 36 गांवों के लिए गत वर्ष अगस्त में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर केन्द्र सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण कराने की घोषणा की थी ।उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद पूरे राज्य में विद्युतीकरण कराने की योजना है। 

कोई टिप्पणी नहीं: