लालू ने मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर फिर उठाई उंगली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अप्रैल 2016

लालू ने मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर फिर उठाई उंगली

lalu-voice-for-modi-and-ganga-villege
पटना 18 अप्रैल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना की उपयोगिता पर फिर सवाल खड़ा किया है। श्री यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा , “ प्रधानमंत्री को इतनी कम दूरी की महंगी परियोजना की व्यवहार्यता और तर्कसंगतता लोगों को बताने की जरूरत है। भारतीय प्रबंधन संस्थान द्वारा किये गये हालिया अध्ययन में यह बात निकलकर सामने आई है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना व्यवहार्य होने के लिए ट्रेन को एक दिन में 100 यात्राएं करने आवश्यकता होगी । वहीं दिल्ली में जारी ऑड-इवन फार्मूले लागू होने के बावजूद भी आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विजय गोयल द्वारा नियम का जानबूझ उल्लंघन कर चलान कटाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा , “ इस पर किसी भी नकारात्मक राजनीति नहीं होनी चाहिए। अच्छे कामों का विनाश भाजपा की दर्शन और विचारधारा है। 

लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार  से पटना और सारण जिले में गंगा नदी के तटवर्ती गांवों में प्राथमिकता के आधार पर विद्युतीकरण कराये जाने की मांग की है । श्री यादव ने आज यहां कहा कि पटना और सारण जिले में गंगा नदी के किनारे के गांवों की जमीन बहुत उपजाऊ है और यदि उनका विद्युतीकरण करवा दिया जाये तो सिंचाई की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो जायेगी ।इन गांवों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाने से उपज बढ़ेगी और इलाके का विकास होगा । उन्होंने कहा कि इस पूरे इलाके के विकास से प्रदेश की उन्नति में भी गति आयेगी । राजद अध्यक्ष ने इस सिलसिले में राज्य के ऊर्जा सचिव प्रत्यय अमृत से भी बात की और उनसे इन गांवों में विद्युतीकरण की स्थिति की जानकारी ली । 

कोई टिप्पणी नहीं: