माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अप्रैल 2016

माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

nbw-issued-against-mallya
मुंबई, 18 अप्रैल, शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ मुंबई की विशेष (पीएमएलए) अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर आज गैर जमानती वारंट जारी दिया। इससे पहले पिछले शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने माल्या का राजनयिक पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए निलंबित किया था। 17 बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रुपए का ऋण चुकाए बगैर माल्या लंदन चले गये। अदालत में सुनवाई के दौरान किंगफिशर एयरलाइंस के वकील ने बैंकों के ऋण से विदेशों में संपत्ति खरीदने के प्रवर्तन निदेशालय के आरोपों को खारिज कर दिया। 

प्रवर्तन निदेशालय बैंकों के ऋण से विदेशों में माल्या द्वारा खरीदी गयी संपत्ति मामले की जांच कर रहा है। किंगफिशर एयरलाइंस ने आरोपों के खिलाफ विशेष अदालत में याचिका दाखिल की है। ईडी की तरफ से तीन समन भेजने के बावजूद माल्या पेश नहीं हुए। इसके बाद एजेंसी ने विशेष अदालत में गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए याचिका दाखिल की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: