बिहार : शराबबंदी के फैसले को पटना उच्च न्यायालय में चुनौती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

बिहार : शराबबंदी के फैसले को पटना उच्च न्यायालय में चुनौती

liquior-ban-chllange-in-court
पटना 06 अप्रैल, बिहार में पूर्ण शराबबंदी के फैसले के एक दिन बाद ही आज पटना उच्च न्यायालय में सरकार के इस फैसले को चुनौती देते हुए एक लोकहित याचिका दायर की गयी । भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत सार्जेंट अवध नारायण सिंह ने पटना उच्च न्यायालय में शराबबंदी के सरकार के फैसले को निरस्त करने के लिए लोकहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि शराब का उत्पादन, बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगाया जाना मानवाधिकार का उल्लंघन है । इसलिए अदालत को मानवाधिकार की रक्षा के लिए इस मामले में न्यायोचित आदेश देना चाहिए । श्री सिंह याचिका में कहा है कि सेना के जवान और अधिकारियों को कैंटिन से शराब लेने के बाद अपने घरों में भी उसे पीने की इजाजत नहीं होगी । उन्होंने कहा कि एक सेवानिवृत सैन्यकर्मी होने के कारण उसे अपनी पसंद का शराब पीने का अधिकार है और उसके इस अधिकार की रक्षा होनी चाहिए । 

कोई टिप्पणी नहीं: