सायना-सिंधू की चुनौती बची, सभी पुरुष हारे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

सायना-सिंधू की चुनौती बची, सभी पुरुष हारे

saina-sindhu-win-mens-out
शाह आलम, 06 अप्रैल, विश्व की छठे नंबर की महिला खिलाड़ी और स्टार शटलर भारत की सायना नेहवाल तथा 11 वीं रैंकिंग की पीवी सिंधू ने अपने अपने एकल मुकाबले जीतकर बुधवार को मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली, लेकिन अन्य वर्गो में सभी भारतीय पुरुष खिलाड़ी हारकर बाहर हो गये। तीसरी सीड सायना ने गैर वरीय थाईलैंड की नित्चाओन जिंदापोल को 30 मिनट में लगातार गेमों में 21-16, 21-7 से पराजित किया जबकि गैर वरीय सिंधू ने चीन की ही बिंग जिआओ को 40 मिनट में 21-16,21-17 से हरा दिया। पुरूष एकल में एच एस प्रणय,किदाम्बी श्रीकांत और अजय जयराम पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गये। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा। सायना ने गत सप्ताह संपन्न हुये इंडिया ओपन में भी थाई खिलाड़ी को पराजित किया था। 

सायना इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में चीन की ली जुईरूई से हार गई थीं। विश्व की 27वें नंबर की जिंदापोल के खिलाफ सायना की यह लगातार दूसरी और करियर की छठी जीत है। भारतीय खिलाड़ी का अब जिंदापोल के खिलाफ 6-0 का करियर रिकार्ड हो गया है। दूसरे दौर में सायना के सामने कोरिया की बेई यिओन जू की चुनौती होगी। इस वर्ष के शुरूआत में चोट से प्रभावित रहीं सायना ने कमाल का प्रदर्शन किया। पहले गेम में सायना ने 12-14 से पिछड़ने के बाद लगातार पांच अंक लिये और 17-14 की बढ़त बनाने के बाद यह गेम 21-16 पर समाप्त किया। दूसरे गेम में सायना ने शुरुआत से बढ़त बनाये रखते हुये आसानी से यह गेम 21-7 पर समाप्त कर मैच जीत लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: