आज मधुबनी के लहेरियागंज में सम्पूर्ण शराब बंदी को लेकर आम जागरूकता सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए रहिका अंचल अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के सामूहिक विरोध के करण ही यह ऐतिहासिक बंदी बिहार में लागु हुआ है, अब महिलाओं की जिम्मेदारी परिवार और समाज के प्रति और भी बढ़ गई है. वहीँ पुलिस अधिकारी कुनाल किशोर ने कहा कि पुलिस सदैव महिलाओं के साथ है.
मुकेश पंजियार ने कहा कि शराब बंदी से गरीब परिवार के महिलाओं और बच्चों का आर्थिक सामजिक विकास होगा. इस सभा को रहिका के अंचल अधिकारी, नगर थाना के पुलिस अधिकारी कुनाल किशोर, समाज सेवी मुकेश कुमार पंजियार, राजेन्द्र प्रसाद, सुनील बबलू, सुमन महतो, वार्ड पार्षद शंकर शाह आदि ने संबोधित किया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें