इस्लामाबाद.05 अप्रैल, पठानकोट हमले की जांच के लिए हाल में भारत आई पाकिस्तान की संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) की रिपोर्ट लीक कर दी गई है और इस रिपोर्ट में हमले को पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए भारत द्वारा किया गया नाटक करार दिया गया है। यह दावा जेआईटी की रिपोर्ट के हवाले से पाकिस्तानी अखबार ‘पाकिस्तान टूडे’ ने किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान को बदनाम करने के लिए इस हमले का ड्रामा किया गया। भारतीय अधिकारियों ने जांच में पाकिस्तान के साथ सहयोग नहीं किया। इस अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार पठानकोट हमले की जांच कर रही जेआईटी ने अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया है और अगले कुछ दिनों में इस रिपोर्ट को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सौंपा जायेगा।
रिपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जेआईटी रिपोर्ट पूरी हो गई है और इसमे कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों को हमलावरों के बारे में पहले से ही सूचना थी। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ नकारात्मक प्रचार करने के लिए इस हमले को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करना चाहता था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें