महबूबा बनी जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री, - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

महबूबा बनी जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री,

mehbooba-become-first-woman-cm-of-j-k-new-cabinet-took-oath
जम्मू 04 अप्रैल, जम्मू कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आज चार नये मंत्रियों के साथ पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की । इसके साथ ही रियासत में पिछले करीब तीन माह बाद नयी सरकार का गठन हो गया । यहां राजभवन में खुले प्रांगण में सादे समारोह में राज्यपाल एन एन वोहरा ने सुश्री मुफ्ती के अलावा पीडीपी -भाजपा गठबंधन के मंत्रिमंडल के 22 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता भी शपथ दिलायी । भाजपा के डा निर्मल सिंह को एक बार फिर उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है । नये मंत्रिमंडल में 17 कैबिनेट और छह राज्य मंत्री शामिल थे । पीडीपी और भाजपा के दो -दो नये चेहरों के अलावा शेष पुराने सदस्य ही हैं । नये मंत्रिमंडल में पीडीपी के 13 तथा भाजपा के दस मंत्री हैं । पीडीपी के 10 तथा भाजपा के सात कैबिनेट मंत्री हैं जबकि दोनों दलों के तीन -तीन राज्य मंत्री हैं । पूर्व मंत्री भाजपा के सुखनंदन चौधरी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडकर भाजपा के कोटे से मंत्री रहे पवन गुप्ता का और पीडीपी के अब्दुल माजिद पाड्डर तथा सैयद अल्ताफ बुखारी का पत्ता इस बार कट गया है । 

महबूबा मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्रियों में डा निर्मल सिंह , ए आर वीरी ,चंद्रप्रकाश गंगा ,गुलाम नबी लोन ,बाली भगत ,अब्दुल हक खान ,चौधरी लाल सिंह , बशारत बुखारी , सज्जाद गनी लोन , हसीब द्राबू , शेरिंग दोरजे , चौधरी जुल्फिकार अली , शाम चौधरी , नईम अख्तर , अब्दुल गनी कोहली और इमरान रजा अंसारी शामिल थे । राज्य मंत्रियों में आशिया नक्काश , सुनील शर्मा , सैयद फारूक अंद्राबी , प्रिया सेठी , जहूर अहमद मीर और अजय नंदा थे । पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का सात जनवरी को नयी दिल्ली में निधन होने के बाद से राज्य में राज्यपाल शासन लागू था । इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ,केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री वैंकैया नायडू , केंद्र में राज्य मंत्री , हरसिमरत कौर , पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: