श्रीनगर, 08 अप्रैल, पाकिस्तान नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की ओर से दोनों देशों के बीच वार्ता स्थगित करने के निर्णय से उनकी विदेश नीति को करारा झटका लगा है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित के भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की प्रक्रिया स्थगित किये जाने के बयान के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर श्री अब्दुल्ला ने कहा “प्रधानमंत्री की पाकिस्तान नीति को आज बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान की ओर से वार्ता स्थगित करना आश्चर्यजनक है।” श्री अब्दुल्ला के बयान पर मिश्रित प्रतिक्रिया जाहिर की गई है। कुछ लोगों ने इस पर कहा इसमें कोई आश्चर्य नहीं। पहले पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अब श्री मोदी। एक ने ट्विट पर कहा “ श्री बासित का बयान चौंकानेवाला है। हालांकि पनामा प्रकरण में व्यस्त हमारी मीडिया में सरकार की ओर से वार्ता स्थगित करने की कोई खबर है। ” एक व्यक्ति ने ने यहां तक लिख दिया “बधाई, आपके जैसे लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ परिणाम, जो चाहते हैं कि कश्मीर मसला कभी भी हल नहीं हो।
शुक्रवार, 8 अप्रैल 2016
वार्ता स्थगित होना मोदी की पाकिस्तान नीति के लिये बडा झटका
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें