एक मई से नहीं ले सकेंगे भविष्य निधि का पूरा पैसा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 अप्रैल 2016

एक मई से नहीं ले सकेंगे भविष्य निधि का पूरा पैसा

not-be-able-to-withdraw-full-pf-from-1-st-may
नयी दिल्ली 17 अप्रैल, बेटी की शादी, घर- मकान बनाने, बेहतर शिक्षा के लिए बेटे का किसी बडे संस्थान में दाखिला कराने या कोई और मुश्किल आ जाने पर भी अब आप एक मई से भविष्य निधि में जमा पूरा धन नहीं निकाल सकेंगे। सभी नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने का हवाला देते हुए सरकार ने भविष्य निधि में जमा राशि के निकासी के प्रावधानों को कड़ा कर दिया है। नए प्रावधान एक मई से लागू हो जाएगें। नए प्रावधानों के अनुसार भविष्य निधि के अंशधारक 58 वर्ष की आयु पूरी होने पर ही पूरी जमा राशि निकाल सकेंगे । 


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के नए प्रावधानों के अनुसार भविष्य निधि के अंशधारक असाधारण परिस्थिति में ही अपनी पूरी राशि निकाल सकते हैं। इनमें 58 वर्ष की आयु पूरा करने के अलावा, विदेश में बसने, छंटनी के कारण रोजगार समाप्त होने, कार्य करने में स्थायी रुप से अक्षम और आपसी सहमति के आधार पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के तहत सेवा समाप्त होना शामिल है। मौजूदा प्रावधानों के तहत अंशधारक सेवाकाल के दौरान अपनी जमा राशि का 90 प्रतिशत तक हिस्सा कभी भी निकाल सकते हैं। इसके लिये करीब 15 प्रावधान हैं जिनमें शादी- विवाह, घर - मकान बनाने, मकान की मरम्मत कराने, बीमारी का इलाज कराने, लगातार तीन महीने तक वेतन नहीं मिलना और नौकरी समाप्त होने आदि शामिल हैं। भविष्य निधि में तकरीबन पांच करोड़ अंशधारक है।

कोई टिप्पणी नहीं: