सुधारों को दलगत राजनीति से ऊपर रखने की जरूरत: जेटली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

सुधारों को दलगत राजनीति से ऊपर रखने की जरूरत: जेटली

over-gst-jaitley-calls-for-keeping-reforms-above-party-politics
नयी दिल्ली 07 अप्रैल, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) का कांग्रेस द्वारा किये जा रहे विरोध के मद्देनजर आज आर्थिक सुधारों जैसे मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वसम्मत राय कायम किये जाने और इसको दलगत राजनीति से ऊपर रखने का आह्वान किया। श्री जेटली ने कहा कि जीएसटी से जुडे संविधान संशोधन विधेयक को कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संग्रप) सरकार ने लाया था लेकिन अब कांग्रेस ने यू टर्न ले लिया और इस प्रस्तावित विधेयक का विरोध कर रही है जिससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के लिए कठिन स्थिति उत्पन्न हो गयी है। 

उन्होंने आर्थिक सुधारों पर सकारात्मक चर्चा की आवश्यकता बताते हुये आश्चर्य व्यक्त किया कि संप्रग सरकार में वित्त मंत्री के रूप में जीएसटी विधेयक को तैयार करने वाले श्री पी चिदंबरम विलासिता की वस्तुओं का जीएसटी से बाहर रखने की कैसे सुझाव दे सकते हैं। श्री जेटली ने चौथे वार्षिक विकास एनईटी शिखर सम्मेलन में कहा कि इसके मद्देजनर आर्थिक सुधारों पर परिपक्व परिचर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस के राज्यसभा में जीएसटी विधेयक का विरोध किये जाने का उल्लेख करते हुये उन्होंंने कहा कि क्या ऊपरी सदन का उपयोग मुख्य आर्थिक सुधारों में बाधा उत्पन्न के लिए किया जा सकता है। उन्होंने इसे अस्वस्थ लोेकतांत्रिक रवैया बताते हुये कहा कि निवार्चित प्रतिनिधियों के सदन लोकसभा की महत्ता को बनाये रखा जाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: