‘पनामा पेपर्स’ लीक ने खोली नेताओं,अरबपतियों, सितारों की पोल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

‘पनामा पेपर्स’ लीक ने खोली नेताओं,अरबपतियों, सितारों की पोल

panama-papers--leak--hidden-wealth-big-shots-revealed
लंदन 04 अप्रैल, सबसे गुप्त तरीके से काम करने वाले दुनिया के बड़े ‘लॉ फर्म’ में से एक पनामा के “मोज्जाक फोंसेका” के लीक हुए गोपनीय दस्तावेजों ने 12 देशों के वर्तमान एवं पूर्व प्रमुखों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटे और बेटी समेत वैश्विक नेताओं से संबंध रखने वाले 61 लोगों, उद्योगपतियों और भारत के फिल्म उद्योग के दो जाने माने सितारों की पोल खोल दी है कि किस तरह उन्होंने कालेधन को छुपाने के लिए इस फर्म का सहारा लिया। फर्म के लीक हुए एक करोड़ 10 लाख दस्तावेजों में कंपनी के 40 साल के कामकाज का हर दिन का ब्योरा है, जिसमें बताया गया है कि किस तरह फर्म ने टैक्सचोरी करने वाले अपने उपभोक्ताओं को मनीलांड्रिग, प्रतिबंधों की अनदेखी करने और करचोरी करने में मदद की। दस्तावेजों में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी पुत्रवधु ऐश्वर्य राय बच्चन के नाम होने का भी जिक्र है। 

अभी कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर पर खुद को बहुचर्चित बोफोर्स घोटाले में आरोपमुक्त किये जाने को लेकर राहत मिलने की बात की थी। जर्मनी के समाचार पत्र “स्यूदडच जेटुंग ”के अनुसार उसे सबसे पहले ये गोपनीय दस्तावेज मिले थे, जिसे उसने दुनिया भर के 78देशों के 107 मीडिया संस्थानों के साथ साझा किया। ये दस्तावेज 1977 से गत साल दिसंबर तक के लॉ फर्म के पूरे कामकाज का विस्तृत ब्याेरा हैं। सभी मीडिया संस्थानों ने दस्तावेजों का विस्तृत अध्ययन करने के बाद पाया कि दुनिया भर के कई देशों के प्रमुख कालेधन के अतिगोपनीय कारोबार में पूरी तरह लिप्त हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: