संघ की विचारधारा के खिलाफ जारी रहेगी जंग : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अप्रैल 2016

संघ की विचारधारा के खिलाफ जारी रहेगी जंग : राहुल गांधी

war-against-rss-ideology-win-continue-rahul
गुवाहाटी 04 अप्रैल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और साथ ही ऐसे भारत के निर्माण के लिए संघर्षरत रहेगी, जहां सभी के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हो। यहां ग्वालपाड़ा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने संघ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि संघ परिवार पूरे देश में अपनी विचारधारा थोपने में जुटा है लेकिन कांग्रेस नागपुर से मिलने वाले आदेशों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए श्री गांधी ने कहा,“ प्रधानमंत्री बड़े -बड़े वादे करते हैं लेकिन उन्हें पूरा कभी नहीं करते। क्या मुझे यहां मौजूद एक व्यक्ति भी यह बता सकता है कि उसके बैंक खाते में वे 15 लाख रुपये आ गये हैं, जिसका वादा प्रधानमंत्री ने किया था। राज्य करे अतिरिक्त फंड देने के बजाय श्री मोदी राज्य को मिले विशेष राज्य के दर्जे को छीनने की कोशिश में हैं। ” 

राज्य में शांति को कायम रखने के लिए मुख्यमंत्री तरुण गोगोई सरकार की तारीफ करते हुए श्री गांधी ने कहा कि विकास के लिए शांतिपूर्ण माहौल बहुत जरूरी है और कांग्रेस ने अपने 15 साल के शासनकाल में यहां यही किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने साथ ही असम के मतदाताओं के लिए वादों की झड़ी लगा दी। उन्होंने बेरोजगार युवकों के लिए 10 लाख नौकरियां और गरीब छात्रोें की उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की । असम में 11 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है ।

कोई टिप्पणी नहीं: