‘पनामा पेपर्स’ का लीक होना एक अपराध : लॉ फर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अप्रैल 2016

‘पनामा पेपर्स’ का लीक होना एक अपराध : लॉ फर्म

panama-papers--leak-of-a-crime--law-firm
लंदन 05 अप्रैल, सबसे गुप्त तरीके से काम करने वाले दुनिया के बड़े ‘लॉ फर्म’में से एक पनामा के “मोज्जाक फोंसेका” ने अपने लीक हुए गोपनीय दस्तावेजों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये इसे एक अपराध बताया है। फर्म ने एक बयान में कहा कि उसके कई ग्राहकों के विदेश में स्थित कामकाज का खुलासा करते हुये पनामा पेपर्स की तमाम खुफिया जानकारियां देना एक अपराध है और यह पनामा पर हमले के समान है। फर्म के संस्थापकों में से एक रैमन फोंसेका ने कहा,“ यह एक अपराध की तरह है। यह पनामा पर हमले के समान है क्योंकि कुछ देशों को यह पसंद नहीं है कि हम दुनियाभर की कंपनियों को आकर्षित करने में इतना सफल कैसे हैं।” उल्लेखनीय है कि मोज्जाक फोंसेका के लीक हुए गोपनीय दस्तावेजों ने 12 देशों के वर्तमान एवं पूर्व प्रमुखों समेत वैश्विक नेताओं से संबंध रखने वाले 61 लोगों, उद्योगपतियों और भारत के फिल्म उद्योग के दो जाने माने सितारों की पोल खोल दी है कि किस तरह उन्होंने कालेधन को छुपाने के लिए इस फर्म का सहारा लिया। 

फर्म के लीक हुए एक करोड़ 10 लाख दस्तावेजों में कंपनी के 40 साल के कामकाज का हर दिन का ब्योरा है, जिसमें बताया गया है कि किस तरह फर्म ने टैक्सचोरी करने वाले अपने उपभोक्ताओं को मनीलांड्रिग, प्रतिबंधों की अनदेखी करने और करचोरी करने में मदद की। दस्तावेजों में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी पुत्रवधु ऐश्वर्य राय बच्चन के नाम होने का भी जिक्र है।

कोई टिप्पणी नहीं: