राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगा इनाम : स्मृति ईरानी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अप्रैल 2016

राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगा इनाम : स्मृति ईरानी

performer-student-will-awarded-smriti-irani
रांची 08 अप्रैल, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अाज कहा कि प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भारत सरकार की ओर से एक लाख रूपए का नगद इनाम दिया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा होटवार स्थित खेलगांव में अयोजित ‘बाल सामगम 2016’ के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची श्रीमती ईरानी ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हौसला बढाने के लिए उन्हें नगद इनाम देगी। श्रीमती ईरानी ने बाल समागम की तारीफ करते हुए कहा कि इसके माध्यम से जिस प्रकार बच्चों ने समाज और समुदाय के प्रति अपनी समझ और जागरूकता को दर्शाया वह काबिले तारिफ है। झारखंड सरकार की इस पहल को पूरे राष्ट्र में लागू किया जाएगा। 

श्रीमती ईरानी ने कहा कि झारखंड सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति का ही परिणाम है कि शिक्षा विभाग इतने बडे पैमाने पर बाल समागम का आयोजन कर सका। बाल समागम के इस अनोखे कार्यक्रम के आयोजन ने सरकारी स्कूलों की बेहतर छवि बनाने में बडी भूमिका निभायी है। इससे यह भ्रम दूर होगा कि सिर्फ निजी स्कूलों में ही ऐसे कार्यक्रम होते हैं । श्रीमती ईरानी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक अग्रणी भूमिका निभाते हैं। यह आज विज्ञान प्रदर्शनी में देखने को मिला जहां शिक्षक बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रखते हुए उससे आगे भी सोचने के लिए प्रोत्साहित करते दिखे। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि बाल समागम कर मकसद गांव की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का है । बाल समागम के जरिए यहां बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ। झारखंड के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उभारने की और राज्य सरकार बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का काम करेगी। इससे पहले श्रीमती ईरानी और श्री दास ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की प्रशंसा कर उनकी हौसला आफजाई की। बाद में बाल समागम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समागम में प्रथम स्थान रांची, दूसरा स्थान लोहरदगा और तीसरा स्थान पष्चिमी सिंहभूम को मिला।

कोई टिप्पणी नहीं: