क्वितो, 17 अप्रैल, इक्वाडोर में आज तड़के आए भीषण भूकंप से 233 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये तथा बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। भूकंप की तीव्रता रिकटर पैमाने पर 7.8 मापी गई । राष्ट्रपति राफेल कोरेया ने बताया कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 पहुंच गई है। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि पहली प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को बचाना है। उन्होंने कहा कि सब कुछ फिर से नया बनाया जा सकता है लेकिन लोगाें के जीवन को वापस नहीं लाया जा सकता। श्री कोरेया ने देशवासियों से शांति और धैर्य से काम लेने की अपील करते हुए भूकंप में मरने वालों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से 1500 से अधिक लोग घायल हुए है।
रविवार, 17 अप्रैल 2016
इक्वाडोर में भीषण भूकंप में 233 से अधिक लोगों की मौत
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें