राहुल ने की एनआईटी छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

राहुल ने की एनआईटी छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा

rahul-condemned-the-lathi-charge-on-students-of-nit
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान(एनआईटी) श्रीनगर के छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की आज कड़ी निंदा की। श्री गांधी ने ट्वीट करके कहा, “श्रीनगर में एनआईटी के छात्रों पर लाठीचार्ज करने की कड़ी निंदा करता हूं। भारतीय जनता पार्टी तथा उसके सहयोगी कब समझेंगे कि छात्रों पर अत्याचार करने से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।” उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्या सुनने और समझने का अनुरोध किया और कहा कि उन्हें दबाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि टी-20 क्रिकेट विश्वकप में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान एनआईटी श्रीनगर के छात्रों के दो गुटों में बंटने के कारण संस्थान में तनाव का माहौल पैदा हो गया था। इस वजह से दोनों पक्षों में हुई हिंसा के बाद छात्रों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया तथा बल प्रयोग किया। तनाव को देखते हुए संस्थान को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: