सानिया-हिंगिस की जोड़ी सेमीफाइनल में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 22 अप्रैल 2016

सानिया-हिंगिस की जोड़ी सेमीफाइनल में

sania-hingis-lost-in-semifinal
स्टटगार्ट, 22 अप्रैल, टॉप सीड भारत की सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोर्च टेनिस ग्रां प्री टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सानिया और हिंगिस ने जर्मनी के स्टटगार्ट में हो रहे सात लाख 59 हजार डॉलर की ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेज्सिकोवा और केटरिना सिनियाकोवा की जोड़ी को 57 मिनट तक चले मुकाबले में आसानी से 6-1, 6-3 से हरा दिया। विजेता जोड़ी ने 40 में से 31 सर्विस अंक जीते जबकि 12 में से ब्रेक प्वांइट के पांच मौके बचाए। अंतिम चार में सानिया और हिंगिस की जोड़ी का सामना जर्मनी की सेबाइन लिसिकी और चेक गाराज्य की लुसी सफराेवा की जोड़ी से होगा। लिसिकी और सफरोवा ने क्वार्टरफाइनल में तीसरी सीड आंद्रेजा क्लेपाक और केटेरिना स्लेबोत्निक की जोड़ी को 2-6, 6-1, 10-7 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।

कोई टिप्पणी नहीं: