सेंट लूसिया, 06 अप्रैल, विपरीत परिस्थितियों में भी ट्वंटी 20 विश्वकप खिताब जीतकर वेस्टइंडीज का पुराना गौरव वापस लौटाने वाले कप्तान डैरेन सैमी के नाम पर यहां के एक स्टेडियम का नामकरण कर उन्हें अद्भुत सम्मान से नवाजा गया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डबल्यूआईसीबी) ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंट लूसिया के प्रधानमंत्री केनी डी एंथनी ने टीम की स्वदेश वापसी पर यह अनोखा सम्मान दिया। ब्यूसेजर क्रिकेट ग्राउंड के नाम से जाना जाने वाले स्टेडियम का नामकरण अब डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट ग्राउंड के रुप में हो गया है। स्टेडियम में एक स्टैंड का नामकरण बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स के रुप में किया गया है।
डबल्यूआईसीबी ने बधाई देते हुए कहा “बोर्ड की तरफ से वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सैमी और ओपनर जॉनसन चार्ल्स को इस अनोखे सम्मान के लिए बधाई।” हालांकि देश के क्रिकेटट बोर्ड से टीम के खिलाड़ियों के संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं और सैमी ने खिताब जीतने के बाद अपने भावुक संदेश में इस बात को प्रमुख रुप से उल्लेखित भी किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें