कुपवाडा और पुलवामा में दो आतंकवादी मारे गये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 अप्रैल 2016

कुपवाडा और पुलवामा में दो आतंकवादी मारे गये

two-killed-in-kupwara
श्रीनगर.06 अप्रैल, जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाडा और पुलवामा में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान आज सुबह फिर शुरू किया गया और अब तक दो आतंकवादी मारे गये है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल एन एन जोशी ने यूनीवार्ता को बताया कि पुलवामा और कुपवाडा में हुई मुठभेड में एक-एक आतंकवादी मारे गये है और अभियान अभी चल रहा है। कुपवाडा के गाडोरा में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक गोपनीय सूचना मिलने के बाद कल एक अभियान चलाया गया था। सुरक्षा बलों ने इलाके को सील कर दिया था और लाेलाब में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कर्नल जोशी ने बताया कि तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। 

प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा में हुई मुठभेड़ में अब तक आतंकवादी मारा गया है जिसकी पहचान हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बिलाल अहमद बट्ट के रूप में हुई है। अंधेरे के कारण कल रात अभियान रोक दिया गया था जिसे पुलवामा के गाडोरा गांव में सुबह फिर शुरू किया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। इस बीच अधिकारियों ने गाडोरा में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू की है ताकि आसपास के क्षेत्रों में किसी तरह के विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके। कल रात मुठभेड़ के तुरन्त बाद लोग सड़को पर उतर आये थे। मुठभेड स्थल की ओर बढने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: