तेहरान 17 अप्रैल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात करके आतंकवाद समेत विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की। ईरान एवं रूस की यात्रा के पहले चरण में कल यहाँ पहुँचीं श्रीमती स्वराज ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद श्री रूहानी से मुलाकात की। श्री रूहानी ने अफगानिस्तान और आतंकवाद की चुनौती समेत अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर भारत के साथ करीबी वार्ता की उम्मीद जताई। श्री रूहानी ने मुलाकात के दौरान चाबहार बंदरगाह के संबंध में बातचीत की। ऊफा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई बैठक को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध है। भारत ने ईरान को चाबहार बंदरगाह के विकास के लिये 15 करोड़ डॉलर के आसान ऋण देने की शर्तों को आज अंतिम रूप दे दिया। श्री माेदी की ईरान यात्रा के दौरान इस बारे में दोनों देशों के बीच करार होने की संभावना है।श्रीमती स्वराज और ईरानी विदेश मंत्री जावद ज़रीफ के साथ यहाँ हुई द्विपक्षीय बैठक में इस आशय की सहमति बनी।
रविवार, 17 अप्रैल 2016
सुषमा ने ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात की
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें