हाजीपुर,19 अप्रैल, गणतंत्र और भगवान महावीर की जन्मस्थली बिहार के वैशाली में आज से तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव शुरू हो गया जिसमें देश-विदेश से आये सैलानी यहां की पौराणिक और ऐतिहासिक परम्पराओं से रू-ब-रू हो रहे हैं। राज्य की पर्यटन मंत्री अनिता देवी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। ऐतिहासिक अभिषेक पुष्पकर्णी से कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी। बाद में कलश को महोत्सव मंच पर स्थापित कर उसके जल से मुख्य अतिथि और अन्य लोगों का जलाभिषेक किया गया।
महोत्सव का शुभारंभ चैता गायन के साथ हुआ । इस मौके पर प्रख्यात बांसुरी वादक हरि प्रसाद चौरसिया के वादन ने श्रोताओं का मन मोह लिया। इस महोत्सव में देश- विदेश के कलाकारों के अलावा कई स्थानीय कलाकार भी अपने प्रस्तुतियां देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें