संघ की अनुपस्थिति में नीतीश का सत्ता में रहना मुश्किल: उमा भारती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 अप्रैल 2016

संघ की अनुपस्थिति में नीतीश का सत्ता में रहना मुश्किल: उमा भारती

withot-rss-nitish-can-not-be-cm-uma-bharti
नागपुर, 19 अप्रैल, केन्द्रीय जल संसाधान मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) से मुक्त चाहते हैं लेकिन आरएसएस की अनुपस्थिति में वह सत्ता और राजनीति में भी नहीं रह पायेंगे तथा उन्हें घर बैठना पड़ेगा। श्री नीतीश कुमार ने एक बयान में आरएसएस मुक्त भारत की बात कही थी और उसी बयान पर सुश्री भारती ने कल रात अपनी टिप्पणी दी थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि ऐसा हुआ तो श्री कुमार राजनीति से बाहर फेंक दिये जायेंगे। नागपुर दौरे के दौरान सुश्री भारती ने कुछ पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि श्री कुमार सत्ता का जो सुख भोग रहे हैं और आज राजनीति में जो कुछ भी वह हैं, उसका श्रेय आरएसएस को ही जाता है। उन्होंने श्री कुमार को याद दिलाया कि उनके राजनीतिक जीवन में सबसे बडा योगदान संघ का ही है और श्री कुमार संघ के समर्थन से ही बिहार में वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बन सके थे। 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि श्री कुमार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री मनाया गया था वह भी संघ के समर्थन से। उन्होंने कहा कि संघ ही था जिसने श्री कुमार के राजनीतिक जीवन को संवारा। श्री कुमार ने संघ का एक सीढी की तरह इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्री कुमार संघ के संबंध में इस तरह का बयान दे रहे हैं। सुश्री भारती ने कहा कि श्री कुमार आपातकाल और जय प्रकाश आंदोलन के समय से ही संघ के साथ थे। श्री जय प्रकाश के अांदोलन को सफल बनाने के लिए संघ पूरी तरह समर्थन दे रहा था और श्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को भी संघ ने समर्थन दिया था। 

उन्होंने कहा कि श्री कुमार और श्री लालू प्रसाद को चिंतन करना चाहिए कि उनके राजनीतिक करियर में संघ का कितना बड़ा योगदान है। श्री कुमार और पश्चिम बंगाल में सुश्री ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाने में संघ का बड़ा योगदान है। सुश्री भारती ने कहा कि यदि श्री कुमार इस तरह स्वार्थी राजनीति करेंगे तो संभवत: श्री कुमार का राजनीतिक भविष्य बचे नहीं और शायद वह मुख्यमंत्री भी नहीं रहें। 

कोई टिप्पणी नहीं: