विदेशी मुद्रा भंडार 363 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 8 मई 2016

विदेशी मुद्रा भंडार 363 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

foreign-exchange-reserves-on-record-level-of-363-billion-dollar
मुंबई 08 मई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.52 अरब डॉलर बढ़कर अब तक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर 363.12 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इसका पिछला रिकॉर्ड स्तर 22 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 361.60 अरब डॉलर का रहा था। यह लगातार पाँचवा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से इसके सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति के 1.49 अरब डॉलर बढ़ने के कारण दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 29 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 339.02 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 20.12 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित निधि 2.05 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.47 अरब डॉलर पर तथा विशेष आहरण अधिकार 1.24 अरब डॉलर बढ़कर 1.51 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

कोई टिप्पणी नहीं: