स्वामी के बाद आर के चौधरी ने भी छोडी बसपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 30 जून 2016

स्वामी के बाद आर के चौधरी ने भी छोडी बसपा

after-swami-exit-r-k-chaudhury-also-left-bsp
लखनऊ,30 जून, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक और महासचिव आर के चौधरी ने आज पार्टी छोडने का एलान किया। श्री चौधरी ने ‘यूनीवार्ता’ से कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती को अब कैडर आैर जमीनी कार्यकर्ता के बजाए ठेकेदार, माफिया और रियल इस्टेट का काम करने वालों की जरूरत है। सुश्री मायावती की वजह से पार्टी संस्थापक कांशीराम का सामाजिक परिवर्तन का नारा धरा का धरा रह गया। उन्होंने कहा कि बसपा राजनीतिक दल के बजाय रियल इस्टेट कंम्पनी बनकर रह गयी है। उन्होने सुश्री मायावती के काम करने के तरीके पर भी सवाल खडे किये और कहा “देखते जाइये अभी और लोग उनसे अलग होंगे।”

कोई टिप्पणी नहीं: