नयी दिल्ली,25 जून, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह(एनएसजी)में भारत को जगह नहीं मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा करते हुए उनकी सरकार की विदेश नीति की तीखी आलोचना की है। पिछले सप्ताह निजी विदेश यात्रा पर गए श्री गांधी ने आज ट्वीट करके प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि एनएसजी में भारत का शामिल नहीं हो पाना राजनयिक स्तर पर श्री मोदी की विफलता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने इस पर श्री मोदी का उपहास करते हुए लिखा‘‘एनएसजी : वार्ता में कैसे नाकाम हो गए नरेंद्र मोदी।’’ इससे पहले कांग्रेस ने कई देशों के एनएसजी में भारत के शामिल होने का विरोध किए जाने पर शुक्रवार को निराशा व्यक्त करते हुए कहा था कि इस राह में भारत से कहां चूक हुई,इस बारे में प्रधानमंत्री को बयान देकर देश के समक्ष स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चह्वाण ने पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि एनएसजी की सदस्यता को लेकर खुद प्रधानमंत्री,विदेश मंत्री और सरकार के अन्य प्रतिनिधियों ने जबरदस्त उम्मीद पैदा की थी लेकिन परिणाम निराशाजनक रहे हैं। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पाकिस्तान को लेकर दिए गए वक्तव्य की आलोचना की और कहा कि जिस पाकिस्तान का परमाणु अप्रसार को लेकर रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है,उसको एनएसजी में शामिल करने में किसी तरह की आपत्ति नहीं होने संबंधी विदेश मंत्री का बयान खेदजनक है और श्री मोदी को इस पर विशेष रूप से बयान देना चाहिए।
रविवार, 26 जून 2016
राहुल ने एनएसजी मामले में मोदी पर साधा निशाना
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें