श्री हरि दर्शन तीर्थयात्रा अभियान के अन्तर्गत श्रीमद भागवत कथा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जून 2016

श्री हरि दर्शन तीर्थयात्रा अभियान के अन्तर्गत श्रीमद भागवत कथा

bhagwat-katha-patna
पटना। दीघा थानान्तर्गत मखदुमपुर मोहल्ला में है डाक बाबा डाकिनी माई मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा 20 जून से 26 जून तक जारी है। हरेक दिन कथावाचन हर संध्या 4 से 8 बजे तक की जाती है। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शिरकत करते हैं। खासकर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है। कथावाचन की समाप्ति पर प्रसाद के रूप में खीर दिया जाता है।

कथा भास्कर आचार्य समदरसी जी ने संबोधन में कहा कि हम श्रद्धालुओं का दायित्व है पवित्र गंगा नदी की पवित्रता बनाये रखने की। घर में पूजा करने के बाद अवशेषों को गंगा में नहीं फेंके। अवशेषों को बालू में गाढ़ दें। मुर्तियों को गंगा नदी में प्रवाह नहीं करें। ऐसा करके मां गंगा को गंदा होने से बचा सकते हैं। वहीं संगमरमर की प्रतिमा बनाने पर जोर दिया। कलश को भी गंगा में नहीं डुबाना चाहिए,उसे रंग से भी गंगा पानी प्रदूर्षित हो जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: