बिहार इंटरमीडियेट कला संकाय की टॉपर रूबी राय गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जून 2016

बिहार इंटरमीडियेट कला संकाय की टॉपर रूबी राय गिरफ्तार

पटना 25 जून बिहार इंटरमीडियेट की परीक्षा में टॉपर्स फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद से मेधा जांच समिति के समक्ष उपस्थित होने से बचती फिर रही कला संकाय की टॉपर रूबी राय को आज विशेष जांच दल (एसआइटी) ने गिरफ्तार कर लिया । एसआइटी जांच की कमान संभाल रहे पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने यहां बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से गठित मेधा जांच समिति के समक्ष साक्षात्कार के लिये कला संकाय की टॉपर रूबी उपस्थित हुयी थी । साक्षात्कार के तत्काल बाद ही रूबी को गिरफ्तार कर लिया गया । 

इस मामले में रूबी से पूछताछ की जायेगी । टॉपर्स फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद विज्ञान संकाय के टॉपर सौरभ श्रेष्ठ तथा विज्ञान संकाय के तीसरे टॉपर राहुल कुमार की फिर से परीक्षा ली गयी जिसमें दो टॉपर सौरभ श्रेष्ठ तथा राहुल कुमार अनुर्तीण हो गये । वहीं कला संकाय की टॉपर रूबी राय उपस्थित नहीं हो सकी । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडियेट विज्ञान संकाय के दोनों टॉपरों सौरभ और राहुल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था ।

कोई टिप्पणी नहीं: