विहिप ने समान जनसंख्या नीति बनाने और पलायन की जांच के लिए आयोग गठित करने की मांग की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जून 2016

विहिप ने समान जनसंख्या नीति बनाने और पलायन की जांच के लिए आयोग गठित करने की मांग की

पटना 25 जून विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने केन्द्र सरकार से अतिशीघ्र समान जनसंख्या नीति बनाने और देश के विभिन्न हिस्सों से हिन्दुओं के हो रहे पलायन की जांच के लिये एक वृहद जांच आयोग गठित करने की मांग की है । विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने विहिप की केन्द्रीय प्रबंध समिति की दो दिवसीय बैठक में लिये गये निर्णयों की आज यहां संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुये बताया कि बैठक में प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार से अतिशीघ्र समान जनसंख्या नीति बनाने की मांग की गयी। 

प्रस्ताव में कहा गया है कि न्यायपालिका ने भी इस संबंध में कई बार निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में कानून है कि हिंदुओं के यदि तीन बच्चे हैं तो वे चुनाव नहीं लड़ सकते हैं लेकिन यह कानून मुसलमानों पर लागू नहीं है । एक देश में सबके लिये एक ही तरह का कानून होना चाहिये । डा.तोगड़िया ने कहा कि हिंदू आबादी के पलायन की समस्या सिर्फ उत्तर प्रदेश के कैराना तक सीमित नहीं है । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई अन्य हिस्सों समेत यह समस्या पूरे देश की है । उन्होंने कहा कि विहिप का मत है कि छद्म धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों के संरक्षण के कारण जेहादी तत्व हिंदू समाज को प्रताड़ित कर रहे हैं और इसके कारण लोग अपनी जन्मभूमि छोड़ने के लिये मजबूर हो रहे हैं । केन्द्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और पलायन की व्यापक जांच के लिये एक वृहद जांच आयोग का गठन करे जो कारण ,परिणाम और निदान के संबंध में सरकार को अनुशंसा करे ।

कोई टिप्पणी नहीं: