बिजली की कोई कमी नहीं , मांग के अनुरूप बिजली देने को प्रतिबद्ध : गोयल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जून 2016

बिजली की कोई कमी नहीं , मांग के अनुरूप बिजली देने को प्रतिबद्ध : गोयल

committed-to-full-power-supply-piyush-goyal
दरभंगा 24 जून, केन्द्रीय उर्जा एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर बिजली की कोई कमी नहीं है और जो भी राज्य जितनी बिजली की मांग करेंगे केन्द्र सरकार उसे देने के लिए प्रतिबद्ध है। दरभंगा में गुरूवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद श्री गोयल ने देश में विद्युत उपलब्धता को लेकर विशेष बातचीत में कहा कि मांग के अनुरूप विद्युत उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले दो वर्षो में विद्युत समेत सभी क्षेत्रों में जो विकास हुआ है , वह अभूतपूर्व है। राष्ट्रीय स्तर पर उर्जा का उत्पादन बढ़ा है। वर्ष 2022 तक हर घर में बिजली पहुचाने के लक्ष्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत बिहार में वर्ष 2019 तक हर घर को बिजली मुहैय्या करा दी जाएगी। 

उर्जा मंत्री ने कहा कि केन्द्र ने कृषि पर निर्भर राज्यों में अलग फीडर से किसानों को सिंचाई के लिए बिजली अपलब्ध कराने की एक योजना को स्वीकृति दी है जिसके तहत बिहार को अलग फीडर से बिजली देने के लिए 6000 करोड़ की योजना को स्वीकृति दी गयी है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास ही सरकार की मंशा है और इसको केन्द्र में रखकर ही योजनांए बनायी जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: