आयुक्त एवं अपर मिशन संचालक द्वारा शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण
राज्य षिक्षा केन्द्र भोपाल की आयुक्त श्रीमती दीप्ती मुखर्जी गौड द्वारा जिले के विकासखंड नसरूल्लागंज की विभिन्न शालाओं का गत दिवस आकस्मिक निरीक्षण किया! निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्रीमती मुखर्जी के साथ राज्य षिक्षा केन्द्र की अपर मिषन संचालक श्रीमती शीला दाहिमा, लोक षिक्षण संचालनालय की श्रीमती षिल्पा गुप्ता तथा उनके साथ आये रा .षि. केन्द्र. व लोक षिक्षण संचालनालय भोपाल के अधिकारी साथ थे। निरीक्षण के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला ढाबा के निरीक्षण दौरान उन्होंने बाल केबिनेट द्वारा आयोजित की जा रही बाल सभा का निरीक्षण किया तथा बच्चों से चर्चा की। बच्चों ने भी अपनी आयुक्त श्रीमती दीप्ती मुखर्जी तथा अन्य अधिकारियों के साथ खुलकर चर्चा की। कक्षा 8 वी की बच्चियों द्वारा ग्राम ढाबा में हाईस्कूल की माॅग की गई।आयुक्त के साथ आये निरीक्षण दल द्वारा सर्वहारा काॅलोनी, नसरूल्लागंज की प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। यहाॅ जन समुदाय के सहयोग से 2 वर्ष से प्रा.शाला संचालित है। इसमें भी दल द्वारा बच्चों से चर्चा कर शाला अभिलेखों का निरीक्षण किया। बच्चों का सत्यापन करने तथा अभिलेखों को व्यवस्थित करने के निर्देष संस्था प्रमुख श्रीमती सीमा सौलंकी को दिये। निरीक्षण दल द्वारा शायकीय प्रा. शाला नसरूल्लागंज, शासकीय कन्या प्राथमिक व माध्यमिक शाला नसरूल्लागंज, शासकीय कन्या हाईस्कूल नसरूल्लागंज तथा शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. नसरूल्लागंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान संस्था प्रमुख एवं षिक्षकों द्वारा शाला प्रवेषोत्सव सप्ताह के कार्यक्रम न मनाये जाने, शाला में बच्चों की उपस्थिति न होने, बच्चों के मूल्याकंन अभिलेख विधिवत न पाये जाने, शाला परिसर को पढ़ाई का माहोैल अनुसार तैयार न कर पाने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया तथा समस्त दोषी षिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिये गये। इसके साथ ही शासकीय बालक प्रा.शाला नसरूल्लागंज के प्रधानाध्यापक श्री रमेषचन्द्र मालवीय को निलंबित करने तथा श्रीमती रूक्मणी दुबे सहायक षिक्षिका, श्रीमती गंगा षिंन्दे सहायक षिक्षिका, आर.एन.मालवीय सहायक अध्यापक, महेष कुमार धुर्वे सहायक अध्यापक, ओर शासकीय मा.शाला के प्रधानाध्यापक श्री रामेष्वर वर्मा को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देष दिये गये। शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय नसरूल्लागंज के प्राचार्य श्री पी.एन.पेठारी को शाला में बच्चों के न उपस्थित होने पर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा स्कूल के अंतर्गत आने वाली समस्त शालाओं के सधन निरीक्षण हेतु निर्देषित किया गया।
एलपीजी गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को केरोसिन नहीं मिलेगा
मध्यप्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आदेशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकानों से केरोसिन प्राप्त करने वाले ऐसे उपभोक्ता जिनके पास एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध है। उन्हें माह जून 2016 से शासकीय उचित मूल्य दुकानों से केरोसिन का प्रदाय नहीं किया जाएगा।
श्रवण बाधित दिव्यांगों को महिला आईटीआई में प्रशिक्षण मिलेगा
श्रवण बाधित दिव्यांगों को आईटीआई (महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था) के माध्यम से कौशल उन्नयन एवं रोजगारमूलक प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था सरकार ने की है। महिला आईटीआई में श्रवण बाधित दिव्यांगों के लिये खासकर ड्रेस मेकिंग (एनसीव्हीटी) के तहत 21 सीटें आरक्षित की गई हैं। प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाईन वेबसाइट ीजजचरूध्ध्पजप-उचवदसपदम-हवअ-पद के माध्यम से की जा रही है। इसी वेबसाइट पर आईटीआई काउन्सलिंग की समय-सारिणी और रिक्त सीटों की जानकारी सहित प्रवेश की सम्पूर्ण विवरणिका भी उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं। विभागीय संयुक्त संचालक द्वारा इन आवेदन पत्रों को ऑनलाईन भरवाया जायेगा।
बीज वितरण के अनुदान सीधे किसानो के खातों में जाएगा
खरीफ वर्ष 2016-17 हेतु राज्य सरकार द्वारा दलहनी फसलों के प्रमाणित बीज की विक्रय दर का निर्धारण कर फसलवार बीज अनुदान का प्रावधान किया गया है। विक्रय दर के अनुसार बीज वितरण के अनुदान का भुगतान उप संचालक किसान कल्याण व कृषि विभाग द्वारा सीधे कृषको के खातों में जमा किया जावेगा। दलहनी फसल जैसे मूंग की समस्त किस्मों की विक्रय दर का 10 हजार 600 प्रति क्विंटल पर ढाई हजार का अनुदान दिया जाएगा। उडद की समस्त किस्मो की विक्रय दर 13 हजार प्रति क्विंटल पर भी ढाई हजार रूपये का अनुदान कृषको को दिया जाएगा। अरहर की समस्त किस्मो पर विक्रय दर 11 हजार 500 रू प्रति क्विंटल पर किसानों को ढाई हजार रूपये का अनुदान दिया जाएगा।
सोयाबीन की खेती के लिए उपयोगी सलाह
भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान और कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2016 के लिये किसानो को सामयिक सलाह दी गई है कि वे सोयाबीन बीज का अंकुरण परीक्षण कर लें। यदि अंकुरण 70 प्रतिशत से कम हो तो बीज की मात्रा बढाकर बोनी करें। 50 प्रतिशत से कम अंकुरण वाले बीजो का उपयोग नहीं किया जाये। खेतों में गोबर की खाद 10 टन प्रति हेक्टेयर अथवा मुर्गी की खाद 2.5 टन प्रति हेक्टेयर की दर से फैलायें। बखर एवं पाटा चलाकर खेत को बोनी के लिये तैयार करें। बोनी के समय उर्वरक खरपतवार नाशक फफूंदनाशक जैविक कल्चर खरीद कर उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। वर्षा के आगमन पश्चात सोयाबीन की बोनी जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने की सलाह किसानों को दी गई है।
अपने कार्य के साथ जुडे स्वच्छता अभियान से और कराया तीन ग्राम पंचायतो को ओडीएफ कोषालय अधिकारी ने डेढ माह मे इछावर वि. ख. की तीन ग्राम पंचायतांे को किया ओडीएफ
स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत जिले को खुले मे शौच से मुक्त बनाने का प्रयास जिले मे चलाया जा रहा हैं जिसके लिए लगभग डेढ माह पूर्व जिला अधिकारियों को इस अभियान से जोडकर ग्राम पंचायतो का चयन करते हुये खुले मे शौच मुक्त बनाने का लक्ष्य कलेक्टर डा. सुदाम खाडे द्वारा दिया गया था। जिला कोषालय अधिकारी श्री अमन पस्तोर ने स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायतो को खुले मे शौच से मुक्त बनाने के लिए किये जा रहे प्रयास को सफल बनाने के लिए विकास खण्ड इछावर की 3 ग्राम पंचायतो को गोद लिया। आमला रामजीपुरा, बावडिया गोसाई एवं मोलगा ग्राम पंचायतो मे कोषालय अधिकारी अपना कार्य करने के बाद रात्रि चैपाल लगाकर ग्रामीणो को स्वच्छता अभियान से जोडने के लिए लगातार प्रयास किया। इसके साथ ही घर-घर जाकर ग्रामीणो से शौचालय निर्माण मे आने वाली समस्याओ को जाना और माॅर्निग फालोअप मे सुबह-सुबह मुख्यालय सीहोर से ग्राम पंचायत पहुच कर ऐसे लोगो को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जो शौचालय होने के बाद भी उसका उपयोग नही कर रहे थे। ग्राम पंचायत मे निगरानी समिति का गठन कर इस समिति से महिलाओं, किशोरी वालिकाओ एवं बच्चांे को जोडकर श्री पस्तोर ने ओडीएफ बनाने की कार्यवाही की। श्री पस्तोर के इस प्रयास से विकास खण्ड इछावर की तीनो ग्राम पंचायते खुले मे शौच से मुक्त हुयी। खुले मे शौच मुक्त ग्राम पंचायत होने पर ग्रामवासियो ने उत्सव के रूप मे मनाया जिसमे जिले के कलेक्टर डा. सुदाम खाडे ने उपस्थित होकर श्री अमन पस्तोर को पदीय दायित्वो के निर्वहन के अतिरिक्त किये गये उत्कृष्ट प्रयास के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्री अमन पस्तोर द्वारा किया गया प्रयास न केवल ग्रामीणो के लिए लाभ दायक है वल्कि अन्य शासकीय सेवको के लिए एक उदाहरण है कि अगर कोई व्यक्ति ठान ले तो समय अभाव होने के बाद भी लोकहित के कार्यो मे योग दान देकर राष्ट्रसेवा की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें